13 सितंबर से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
13 सितंबर से शुरू होनेवाला हफ्ता
❑ मंडली का बाइबल अध्ययन:
परमेश्वर का प्यार अध्या. 12 पैरा. 1-8
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: 2 राजा 16–18
नं. 1: 2 राजा 17:1-11
नं. 2: उम्र के साथ-साथ बदलाव कीजिए (पारिवारिक सुख पेज 169, 170 पैरा. 17-19)
नं. 3: क्या बाइबल कहती है कि हमें परमेश्वर के वजूद पर आँख मूँदकर विश्वास कर लेना चाहिए?
❑ सेवा सभा:
5 मि: घोषणाएँ।
10 मि: खुशखबरी के सेवक होने का सम्मान। संगठित किताब के पेज 77 से पेज 78, पैराग्राफ 2 तक में दी जानकारी पर एक जोशीला भाषण।
20 मि: “बाइबल अध्ययन में असरदार तरीके से बाइबल का इस्तेमाल करना।” सवाल और जवाब। पैराग्राफ 3 पर चर्चा करने के बाद, एक छोटा-सा प्रदर्शन दिखाइए जिसमें बाइबल सिखाती है किताब के अध्याय 1, पैराग्राफ 5 से बाइबल अध्ययन चल रहा है। पैराग्राफ पढ़ा जा चुका है और सवाल का भी जवाब दे दिया गया है। अध्ययन चलानेवाला भाई या बहन और विद्यार्थी नीतिवचन 2:1-5 पढ़ते और उस पर चर्चा करते हैं। अध्ययन चलानेवाला आसान-से सवाल पूछता है ताकि विद्यार्थी यह समझा सके कि इन आयतों का अध्ययन किए जा रहे विषय से क्या ताल्लुक है।