घोषणाएँ
▪ सितंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जब कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो ट्रैक्ट क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर: परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम। इस नए ब्रोशर के साथ नीचे दिया कोई भी ब्रोशर पेश किया जा सकता है: सब लोगों के लिए एक किताब, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर-मालिक के बच्चे हैं, तो बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए।
▪ सन् 2011 के स्मारक के समय पर दिया जानेवाला खास जन भाषण 25 अप्रैल, 2011 के हफ्ते में दिया जाएगा। जन भाषण के विषय की घोषणा बाद में की जाएगी। जिन मंडलियों में उस हफ्ते सर्किट निगरान का दौरा या कोई सम्मेलन होगा, वहाँ खास भाषण उसके बादवाले हफ्ते में दिया जाएगा। किसी भी मंडली में यह भाषण 25 अप्रैल के हफ्ते से पहले नहीं दिया जाना चाहिए।
▪ 10 जनवरी, 2011 से शुरू होनेवाले हफ्ते से मंडली बाइबल अध्ययन में 2007 और 2008 की प्रहरीदुर्ग में दिए लेखों का अध्ययन किया जाएगा। जिन लोगों के पास इन पत्रिकाओं की निजी कॉपी नहीं है, उनके लिए प्राचीन राज-घर की लाइब्रेरी से इन लेखों की फोटो कॉपी करके उन्हें दे सकते हैं।