घोषणाएँ
▪ जून के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसकी दिलचस्पी के मुताबिक उसे कोई पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है। जुलाई और अगस्त: आपकी भाषा में उपलब्ध ऐसा कोई भी 32 पेजवाला ब्रोशर, जो आपके इलाके के लिए दिलचस्प हो। सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसकी दिलचस्पी के मुताबिक उसे कोई पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है।
▪ जुलाई महीने से हर मंडली को महीने के पहले शनिवार को बाइबल अध्ययन शुरू करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रचारकों को इसमें मदद देने के लिए प्रहरीदुर्ग का यह श्रृंखला-लेख, “परमेश्वर के वचन से सीखिए” तैयार किया गया है। हमारी राज-सेवा के हर अंक में आखिरी पेज पर अगले महीने के लिए पेशकश के नमूने दिए जाएँगे जिसमें बताया जाएगा कि महीने के पहले शनिवार को कैसे बाइबल अध्ययन शुरू किया जा सकता है।