वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/11 पेज 4
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2011
हमारी राज-सेवा—2011
km 9/11 पेज 4

घोषणाएँ

▪ सितंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसकी दिलचस्पी के मुताबिक उसे कोई पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जहाँ भी दिलचस्पी दिखायी जाती है, वहाँ क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? ट्रैक्ट पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर: परमेश्‍वर का पैगाम—आपके नाम इसके साथ या इसके बजाय आपकी भाषा में उपलब्ध ऐसा कोई भी 32 पेजवाला ब्रोशर पेश किया जा सकता है जो आपके इलाके में लोगों को दिलचस्प लगे। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर में छोटे बच्चे हों तो उन्हें महान शिक्षक से सीखिए या बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब दी जा सकती है।

▪ सन्‌ 2012 के स्मारक के मौसम का खास जन भाषण 2 अप्रैल 2012 से शुरू होनेवाले हफ्ते में दिया जाएगा। जन भाषण के विषय की घोषणा बाद में की जाएगी। किसी भी मंडली में यह भाषण स्मारक दिन से पहले नहीं दिया जाना चाहिए।

▪ जो प्रचारक मार्च 2012 में सहयोगी पायनियर सेवा करना चाहते हैं वे चाहें तो 30 या 50 घंटे प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा अगर उस महीने आपकी मंडली में सर्किट निगरान का दौरा है, तो जो सहयोगी पायनियर सेवा कर रहे हैं, वे सर्किट निगरान की पायनियरों के साथ होनेवाली पूरी सभा में हाज़िर हो सकते हैं; फिर चाहे वे 30 घंटे कर रहे हों या 50.

▪ इस महीने से सर्किट निगरान के जन भाषण का विषय होगा, “परमेश्‍वर के आनंदित लोगों के साथ एक हो जाइए।”

▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:

“बेअरिंग थरो विटनेस” अबाउट गॉड्‌स किंगडम —मलयालम, तमिल

हैल्प टू फेस इशूज़ अबाउट ब्लड—डीवीडी —अमेरिकन साइन लैंग्वेज

सिंग टू जेहोवा—वोकल रेंडिशन्स—कॉम्पेक्ट डिस्क पर, डिस्क 3

सिंग टू जेहोवा—वोकल रेंडिशन्स—कॉम्पेक्ट डिस्क पर, डिस्क 4

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें