घोषणाएँ
◼ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जहाँ भी दिलचस्पी दिखायी जाती है, वहाँ क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? ट्रैक्ट पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर: परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम इसके साथ या इसके बजाय आपकी भाषा में उपलब्ध ऐसा कोई भी 32 पेजवाला ब्रोशर पेश किया जा सकता है जो आपके इलाके में लोगों को दिलचस्प लगे। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर में छोटे बच्चे हों तो उन्हें महान शिक्षक से सीखिए या बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब दी जा सकती है। जनवरी: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसकी दिलचस्पी के मुताबिक उसे कोई पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है।