3 फरवरी से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
3 फरवरी से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 27 और प्रार्थना
मंडली बाइबल अध्ययन:
पैगाम भाग 7 (30 मि.)
परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: उत्पत्ति 21-24 (10 मि.)
नं. 1: उत्पत्ति 23:1-20 (4 मि. या उससे कम)
नं. 2: यह शिक्षा बाइबल से नहीं कि “पूरी दुनिया का उद्धार होगा”—चर्चा के लिए बाइबल के विषय 2ग (5 मि.)
नं. 3: हाबिल—ऐसा विश्वास दिखाइए जिससे परमेश्वर खुश हो—उत्प 4:2-8; इब्रा 11:4 (5 मि.)
सेवा सभा:
10 मि: फरवरी में पत्रिकाएँ पेश करने के सुझाव। चर्चा। इस पेज पर दिए पेशकश के नमूने का इस्तेमाल करके एक प्रदर्शन दिखाइए कि कैसे जनवरी से मार्च की सजग होइए! पत्रिका पेश की जा सकती है। इसके बाद, पेशकश के नमूने में शुरू से आखिर तक जो जानकारी दी गयी है, उस पर गौर कीजिए। आप चाहें तो एक या दो वाक्यों पर एक साथ गौर कर सकते हैं और हाज़िर लोगों को इसका मकसद बताने का बढ़ावा दे सकते हैं। प्रचारकों को याद दिलाइए कि उन्हें पेशकश अपने ही शब्दों में करनी चाहिए। इसके लिए वे चाहें तो पेशकश के नमूने में फेरबदल कर सकते हैं या फिर अपनी एक नयी पेशकश तैयार कर सकते हैं। आखिर में सभी को बढ़ावा दीजिए कि वे पत्रिका से अच्छी तरह वाकिफ हों और पूरे जोश के साथ इसे पेश करने में हिस्सा लें।
10 मि: मंडली की ज़रूरतें।
10 मि: हमने क्या हासिल किया? सेवा निगरान द्वारा चर्चा। मंडली को बताइए कि राज समाचार नं. 38 के अभियान में प्रचार का कितना इलाका पूरा हो गया है। हाज़िर लोगों को यह बताने का बढ़ावा दीजिए कि अभियान में हिस्सा लेने से किस तरह उन्हें फायदा हुआ और इस दौरान मिला कोई बढ़िया अनुभव बताने के लिए कहिए।
गीत 25 और प्रार्थना