15 दिसंबर से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
15 दिसंबर से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 42 और प्रार्थना
मंडली बाइबल अध्ययन:
गवाही दो अध्या. 5 पैरा. 17-22 (30 मि.)
परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: यहोशू 6-8 (10 मि.)
नं. 1: यहोशू 8:18-29 (4 मि. या उससे कम)
नं. 2: मना किया गया फल खाना पाप था, यौन-संबंध नहीं।—चर्चा के लिए बाइबल के विषय 17ग (5 मि.)
नं. 3: दुश्मन—सभी का सबसे बड़ा दुश्मन, शैतान यानी इब्लीस।—एज्रा 4:1; नहे 4:11; एस्ते 7:6; अय्यू 1:6-11; 2:1-5; इफि 6:11, 12; 1पत 5:8, 9; यहू 3 (5 मि.)
सेवा सभा:
महीने का विषय: हमें अच्छी चीज़ों का जो खज़ाना सौंपा गया है, उसमें से “अच्छी चीज़ें” निकालकर दूसरों को दीजिए।—मत्ती 12:35क.
15 मि: “असरदार तरीके से बाइबल अध्ययन कराइए।” सवाल और जवाब। पैराग्राफ 3 पर चर्चा करने के बाद, दो भागोंवाला एक प्रदर्शन दिखाइए। प्रदर्शन में एक प्रचारक, बाइबल विद्यार्थी के साथ बाइबल सिखाती है किताब के अध्याय 15 के पैराग्राफ 8 पर या खुशखबरी ब्रोशर के पाठ 10 के तीसरे सवाल के दूसरे मुद्दे पर चर्चा कर रहा है। पहले भाग में, चर्चा के दौरान प्रचारक बहुत ज़्यादा बोलता है। दूसरे भाग में, प्रचारक, विद्यार्थी से ऐसे सवाल पूछता है जिनसे उसे मालूम हो सके कि विद्यार्थी उस मुद्दे पर क्या सोचता है।
15 मि: ऐसे पुरुष जो अच्छी तरह से सेवा करते हैं। (1 तीमु. 3:13) दो सहायक सेवकों का इंटरव्यू लीजिए। उनसे पूछिए कि मंडली में उनकी क्या ज़िम्मेदारियाँ हैं और इसमें उन्हें क्या-क्या करना होता है। उन्हें सहायक सेवक की ज़िम्मेदारी उठाने के लिए किस बात ने उभारा? उन्हें मंडली में सेवा करने और प्राचीनों की मदद करने में क्यों खुशी मिलती है?
गीत 2 और प्रार्थना