वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp20 अंक 3 पेज 7
  • क्या खुदा के कलाम में कोई फेरबदल हुआ है?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • क्या खुदा के कलाम में कोई फेरबदल हुआ है?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2020
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या खुदा के कलाम में आज वही पैगाम दर्ज़ है, जो उसने नबियों को दिया था?
  • “क्या बाइबल के संदेश में फेरबदल किया गया है?”
    पवित्र शास्त्र से जवाब जानिए
  • क3 बाइबल हम तक कैसे पहुँची
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
  • क3 बाइबल हम तक कैसे पहुँची
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
  • यह किताब कैसे बची?
    सब लोगों के लिए एक किताब
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2020
wp20 अंक 3 पेज 7
मृत सागर के पास मिला यशायाह किताब का खर्रा और नीचे उसी का अरबी में अनुवाद।

मृत सागर के पास मिला यशायाह किताब का खर्रा और उसी का अरबी में अनुवाद। खुदा के कलाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

क्या खुदा के कलाम में कोई फेरबदल हुआ है?

कुछ लोगों का मानना है कि खुदा के कलाम में फेरबदल किया गया है। सदियों पहले यशायाह नबी ने कहा था कि खुदा का कलाम “हमेशा तक कायम रहता है।” (यशायाह 40:8) हम क्यों यकीन रख सकते हैं कि आज हमारे हाथ में जो कलाम पाक है उसमें वही वादे दर्ज़ हैं, जो शुरू में खुदा ने अपने नबियों से लिखवाए थे?

खुदा के पास इतनी ताकत है कि वह अपने कलाम को महफूज़ रख सकता है। पुराने ज़माने में नकल-नवीस बड़े कायदे से कलाम पाक की नकलें तैयार किया करते थे। नकल उतारने के बाद वे हर अक्षर गिनते थे, ताकि यह पता लगा सकें कि कहीं कुछ इधर का उधर तो नहीं हो गया। वे इस बात का भी ध्यान रखते थे कि उनसे कुछ छूट तो नहीं गया या उन्होंने कुछ जोड़ तो नहीं दिया। लेकिन ये नकल-नवीस थे तो इंसान ही, इसलिए इनसे भी छोटी-मोटी गलतियाँ हुईं।

क्या खुदा के कलाम में आज वही पैगाम दर्ज़ है, जो उसने नबियों को दिया था?

आज कलाम पाक की हज़ारों हस्तलिपियाँ मौजूद हैं। अगर किसी एक के शब्द कम-ज़्यादा हों, तो दूसरी हस्तलिपियों से तुलना करके यह पता लगाया जा सकता है कि क्या गलती हुई है। इस बारे में और जानने के लिए jw.org पर दिया यह लेख पढ़ें: “क्या बाइबल के संदेश में फेरबदल किया गया है?”

मिसाल के लिए, 1947 में मृत सागर के पास कुछ खर्रे मिले। इन खर्रों में कलाम पाक के कुछ हिस्से लिखे हुए हैं। माना जाता है कि ये करीब 2,000 साल पुराने हैं। जानकारों ने जब इन हस्तलिपियों की तुलना कलाम पाक से की, तो उन्होंने क्या पाया?

बारीकी से जाँच करने पर विद्वानों ने पाया है कि कलाम पाक में वही बातें लिखी हैं जो पुरानी हस्तलिपियों में हैं।a हम इस बात का पूरा यकीन रख सकते हैं कि खुदा ने कलाम पाक को हम तक सही-सलामत पहुँचाया है। इस वजह से उसे पढ़ते वक्‍त हम यह पूरा भरोसा रख सकते हैं कि उसमें दी बातें खुदा की तरफ से हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आइए देखें कि हम बीते ज़माने के नबियों से खुदा के बारे में क्या सीख सकते हैं।

a गेज़ा वर्मीश की किताब द कंप्लीट डेड सी स्क्रोल्स इन इंग्लिश,  पेज 16.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें