वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb20 दिसंबर पेज 8
  • ऐसा खज़ाना जो कभी न हो पुराना!

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • ऐसा खज़ाना जो कभी न हो पुराना!
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2020
  • मिलते-जुलते लेख
  • पत्रिकाओं की पेशकश को अपनी सेवा का अहम हिस्सा बनाइए
    हमारी राज-सेवा—2005
  • हमारी पत्रिकाओं का सर्वोत्तम प्रयोग कीजिए
    हमारी राज-सेवा—1996
  • पत्रिकाएँ राज्य की घोषणा करती हैं
    हमारी राज-सेवा—1998
  • पत्रिका कार्य के लिए समय अलग रखिए
    हमारी राज-सेवा—1993
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2020
mwb20 दिसंबर पेज 8
एक बहन ‘सजग होइए!’ के एक विषय पर एक औरत से बात कर रही है।

जीएँ मसीहियों की तरह

ऐसा खज़ाना जो कभी न हो पुराना!

कई साल तक जनता के लिए प्रहरीदुर्ग  और सजग होइए!  पत्रिका के हर अंक में अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी जाती थी। लेकिन 2018 से एक अंक में एक ही विषय के बारे में बताया जाने लगा है। सन्‌ 2018 से आयीं ये पत्रिकाएँ हमारे ‘प्रकाशनों के पिटारे’ में हैं, इसलिए प्रचार करते वक्‍त हम इन्हें दे सकते हैं। जब हम सफर करते हैं या खरीददारी करने के लिए निकलते हैं, तो हम कुछ पत्रिकाएँ अपने साथ रख सकते हैं। हालाँकि हम इन पत्रिकाओं से बाइबल अध्ययन नहीं कराते, मगर हो सकता है कि इन्हें पढ़कर किसी को परमेश्‍वर के बारे में जानने का मन करे।

एक व्यक्‍ति से बातचीत शुरू करने के बाद एक आयत पढ़िए, फिर किसी ऐसी पत्रिका के बारे में बताइए जिसका विषय उसे दिलचस्प लगे। जैसे, अगर उसके बच्चे हैं या वह किसी वजह से तनाव में है, तो आप कुछ ऐसा कह सकते हैं, “मैंने हाल ही में इस बारे में एक बहुत अच्छा लेख पढ़ा था। क्या मैं आपको वह दिखा सकता हूँ?” अगर वह उसे पढ़ना चाहता है, तो आप उसे वह पत्रिका दे सकते हैं या फिर ई-मेल या मैसेज के ज़रिए भेज सकते हैं। आप चाहें तो पहली मुलाकात में ही पत्रिका दे सकते हैं। हालाँकि हमारा मकसद सिर्फ पत्रिकाएँ देना नहीं है, लेकिन इस तरह हम उन लोगों को ढूँढ़ पाएँगे जो परमेश्‍वर के बारे में सीखना चाहते हैं और सही राह पर चलना चाहते हैं।​—प्रेष 13:48.

2018

तसवीरें: 2018 की ‘प्रहरीदुर्ग’ और ‘सजग होइए!’ पत्रिकाओं के विषय। 1. ‘क्या आज के ज़माने में बाइबल पढ़ने से फायदा होगा?’ 2. ‘आनेवाला कल कैसा होगा?’ 3. ‘क्या ईश्‍वर आपकी परवाह करता है?’ 4. ‘खुशी की राह’ 5. ‘12 सुझाव आज़माएँ, अपने परिवार को सुखी बनाएँ’ 6. ‘अपनों को खोने का गम कैसे सहें?’

2019

तसवीरें: 2019 की ‘प्रहरीदुर्ग’ और ‘सजग होइए!’ पत्रिकाओं के विषय। 1. ‘परमेश्‍वर कौन है?’ 2. ‘मैं जीकर क्या करूँ?’ 3. ‘क्या यही है ज़िंदगी?’ 4. ‘क्या हम कभी सुरक्षित होंगे?’ 5. ‘बच्चों के लिए छ: अहम सीख’ 6. ‘क्या ऐसी कोई किताब है जो ज़िंदगी सँवार दे?’

2020

तसवीरें: 2020 की ‘प्रहरीदुर्ग’ और ‘सजग होइए!’ पत्रिकाओं के विषय। 1. ‘सच्चाई जानें, ज़िंदगी बचाएँ!’ 2. ‘परमेश्‍वर का राज क्या है?’ 3. ‘खुदा से हमेशा तक बरकतें पाएँ!’ 4. ‘तनाव कैसे करें दूर?’ 5. ‘दुख-तकलीफों के बारे में 5 सवाल​—जवाब जानें’ 6. ‘क्या भेदभाव कभी खत्म होगा?’

आप जहाँ रहते हैं, वहाँ लोगों को किन विषयों में रुचि है?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें