वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb22 जुलाई पेज 13
  • सितंबर में बाइबल अध्ययन शुरू करने का खास अभियान

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सितंबर में बाइबल अध्ययन शुरू करने का खास अभियान
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2022
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आप पत्रिका दिन की सेवा में हिस्सा लेते हैं?
    हमारी राज-सेवा—2004
  • ब्रोशरों के साथ राज्य सुसमाचार की घोषणा कीजिए
    हमारी राज-सेवा—1996
  • परमेश्‍वर की तरफ से खुशखबरी! — इस ब्रोशर का इस्तेमाल कैसे करें?
    हमारी राज-सेवा—2013
  • हमारी समस्याएँ ब्रोशर से अध्ययन आरंभ करना
    हमारी राज-सेवा—1992
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2022
mwb22 जुलाई पेज 13
तसवीरें: यह वही परिवार है, जिसकी तसवीर “नए सेवा साल के लिए लक्ष्य रखें​—पायनियर सेवा करें” लेख में दी गयी थी। वे प्रचार कर रहे हैं। 1. वह जवान बहन अपनी माँ के साथ मिलकर घर-घर प्रचार कर रही है। वे एक औरत को “खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!” ब्रोशर के बारे में बता रही हैं। 2. उस बहन की दादी फोन पर “खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!” ब्रोशर से किसी के साथ अध्ययन कर रही है। 3. उस बहन के माता-पिता कार्ट लगाकर गवाही दे रहे हैं। कार्ट में “खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!” ब्रोशर रखे हैं और उसके पोस्टर पर मुफ्त बाइबल अध्ययन के बारे में लिखा है।

जीएँ मसीहियों की तरह

सितंबर में बाइबल अध्ययन शुरू करने का खास अभियान

सितंबर में हम हर किसी के साथ खुशी से जीएँ  ब्रोशर से बाइबल अध्ययन शुरू करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रचारक चाहें तो इस महीने 30 घंटे की सहयोगी पायनियर सेवा कर सकते हैं। इस अभियान में हम क्या करेंगे?

  • पहली मुलाकात: एक व्यक्‍ति से आम विषयों पर बातचीत शुरू कीजिए और उससे जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश कीजिए। (फिल 2:4) कई मुलाकातों बाद अगर आपको सही लगे, तो आप उससे परमेश्‍वर के बारे में बात कर सकते हैं। अगर व्यक्‍ति कहता है कि वह और जानना चाहता है तो उसे बाइबल अध्ययन के बारे में बताइए। इसके अलावा, ऐसे लोगों से फिर से मिलिए जिन्होंने पहले थोड़ी-बहुत दिलचस्पी दिखायी थी। भले ही उन्होंने पहले अध्ययन करने से इनकार कर दिया हो, पर हो सकता है वे इस नए ब्रोशर और इस नए तरीके से अध्ययन करना चाहें। अगर एक घर पर कोई न हो, तो वहाँ ब्रोशर मत छोड़िए। जिन्होंने पहले दिलचस्पी नहीं दिखायी, उन्हें ब्रोशर लिफाफे में डालकर मत भेजिए। मंडली सेवा-समिति इस महीने प्रचार के लिए और भी सभाएँ रख सकती है।

  • दूसरे मौकों पर: अगर आपकी मंडली कार्ट लगाकर गवाही देती है, तो आप खुशी से जीएँ  ब्रोशर उसमें रख सकते हैं। अगर कोई ब्रोशर लेना चाहे, तो आप उसे बता सकते हैं कि आप उसके साथ बाइबल के बारे में चर्चा भी कर सकते हैं और इसके लिए उनसे कोई पैसे नहीं लेंगे। सेवा निगरान चाहे तो कुछ ऐसे भाई-बहनों को बिज़नेस इलाकों में भेज सकता है जो वहाँ अच्छी तरह गवाही देना जानते हैं। आप काम की जगह पर और दूसरे मौकों पर भी लोगों से बात कर सकते हैं। अगर वे दिलचस्पी दिखाते हैं, तो उन्हें बाइबल अध्ययन के बारे में बताइए।

यीशु ने हमें लोगों को ‘सिखाने’ और उन्हें ‘चेला बनाने’ की आज्ञा दी। (मत 28:19, 20) हम आशा करते हैं कि इस खास अभियान में खुशी से जीएँ  ब्रोशर से हम यह काम अच्छी तरह कर पाएँगे।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें