3-9 मार्च
नीतिवचन 3
गीत 8 और प्रार्थना | सभा की एक झलक (1 मि.)
1. दिखाइए कि आप यहोवा पर भरोसा करते हैं
(10 मि.)
यहोवा पर भरोसा कीजिए, खुद पर नहीं (नीत 3:5; बाइबल के वचनों की समझ 14 पै 4-5, अँग्रेज़ी)
इसके लिए यहोवा से मार्गदर्शन माँगिए और उसके मुताबिक कदम उठाइए (नीत 3:6; बाइबल के वचनों की समझ 14 पै 6-7, अँग्रेज़ी)
अपनी बुद्धि और काबिलीयतों पर हद-से-ज़्यादा भरोसा मत कीजिए (नीत 3:7; सेवा स्कूल पेज 76-77 पै 4)
खुद से पूछिए, ‘क्या मैं हर मामले में यहोवा से मार्गदर्शन माँगता हूँ?’
2. ढूँढ़ें अनमोल रत्न
(10 मि.)
नीत 3:3—हम कैसे अटल प्यार और सच्चाई को अपने गले का हार बना सकते हैं और दिल की पटिया पर लिख सकते हैं? (प्र06 10/1 पेज 4 पै 4)
इस हफ्ते पढ़ने के लिए जो अध्याय है, उसमें आपको क्या-क्या रत्न मिले?
3. पढ़ने के लिए आयतें
(4 मि.) नीत 3:1-18 (जी-जान गुण 12)
4. बातचीत शुरू करना
(3 मि.) घर-घर का प्रचार। बातचीत में आनेवाली एक आम रुकावट पार कीजिए। (प्यार पाठ 1 मुद्दा 5)
5. बातचीत शुरू करना
(4 मि.) सरेआम गवाही देना। सामनेवाले को jw.org वेबसाइट के बारे में बताइए और उसे संपर्क कार्ड दीजिए। (प्यार पाठ 3 मुद्दा 3)
6. भाषण
(5 मि.) प्र11 3/15 पेज 14 पै 7-10—विषय: जब प्रचार में लोग ना सुनें, तो यहोवा पर भरोसा रखिए। (जी-जान गुण 20)
गीत 124
7. दिखाइए कि आप यहोवा के संगठन पर भरोसा करते हैं
(15 मि.) चर्चा।
जब कभी बाइबल से कोई हिदायत दी जाती है, तो शायद उस पर भरोसा करना हमें आसान लगे। लेकिन जब कोई अपरिपूर्ण इंसान, यानी संगठन में अगुवाई करनेवाला भाई हमें कोई हिदायत देता है तो शायद उस पर भरोसा करना हमें मुश्किल लगे। यह तब और भी मुश्किल हो सकता है, जब वह हिदायत हमें समझ ना आए या हमें ठीक ना लगे।
मलाकी 2:7 पढ़िए। फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:
हमें क्यों हैरानी नहीं होनी चाहिए कि यहोवा अपरिपूर्ण इंसानों के ज़रिए अपने लोगों को मार्गदर्शन दे रहा है?
मत्ती 24:45 पढ़िए। फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:
यहोवा के संगठन से मिलनेवाली हिदायतों पर हम क्यों भरोसा कर सकते हैं?
इब्रानियों 13:17 पढ़िए। फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:
हमें क्यों अगुवाई करनेवाले भाइयों की हिदायतें माननी चाहिए, जिन पर यहोवा भरोसा करता है?
2021 शासी निकाय की तरफ से रिपोर्ट #9—एक झलक वीडियो दिखाइए। फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:
कोविड-19 महामारी के दौरान हमें जो हिदायतें मिलीं, उनसे संगठन पर आपका भरोसा कैसे बढ़ा?
8. मंडली का बाइबल अध्ययन
(30 मि.) गवाही दो अध्या. 23 पै 9-15, पेज 184, 186 पर बक्स