वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w22 फरवरी पेज 31
  • क्या आप जानते हैं?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • क्या आप जानते हैं?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2022
  • मिलते-जुलते लेख
  • फाख्ता और कबूतर
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
  • वह हमारी सीमाएँ जानता है
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2009
  • क्या आप जानते थे?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2017
  • प्रव्रजन के रहस्य भेदना
    सजग होइए!–1995
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2022
w22 फरवरी पेज 31

क्या आप जानते हैं?

यहोवा ने ऐसा क्यों कहा कि इसराएली फाख्ता और कबूतर में से कोई भी एक चढ़ा सकते हैं?

मूसा के कानून में फाख्ता और कबूतर का ज़िक्र हमेशा साथ में हुआ है। इसराएलियों से कहा गया था कि वे दोनों चिड़ियों में से किसी भी एक की बलि चढ़ा सकते हैं। (लैव्य. 1:14; 12:8; 14:30) यह इंतज़ाम क्यों अच्छा था? इसकी एक वजह है कि फाख्ता हमेशा नहीं पाए जाते थे। क्यों?

फाख्ता

फाख्ता प्रवासी पक्षी होते हैं। वे सिर्फ गर्मियों में इसराएल देश में रहते हैं। हर साल अक्टूबर में वे दूसरे गर्म देशों में चले जाते हैं और फिर वसंत में वापस आते हैं। (श्रेष्ठ. 2:11, 12; यिर्म. 8:7) इस वजह से इसराएलियों के लिए सर्दियों में फाख्ता की बलि चढ़ाना मुश्‍किल था।

कबूतर

लेकिन जहाँ तक कबूतरों की बात है, वे प्रवासी पक्षी नहीं होते। इसलिए वे साल-भर इसराएल में पाए जाते थे। इसके अलावा, लोग कबूतरों को पालते थे। (यूहन्‍ना 2:14, 16 से तुलना करें।) बाइबल में बताए पेड़-पौधे और जानवर  (अँग्रेज़ी) किताब में लिखा है, “पैलिस्टाइन के सभी गाँवों और कसबों में लोग कबूतर पालते थे। वे घर की दीवारों में छेद करके कबूतरखाने बनाते थे।”​—यशायाह 60:8 से तुलना करें।

कबूतरखाने में बैठा एक कबूतर

यहोवा ने इसराएलियों को छूट दी थी कि वे ऐसी चिड़ियों की बलि चढ़ा सकते थे, जो साल-भर इसराएल देश में पायी जाती हैं। इस तरह उसने दिखाया कि वह प्यार करनेवाला और लिहाज़ करनेवाला परमेश्‍वर है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें