वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • yb17 पेज 128-129
  • मेरा पति बस पढ़ता ही जा रहा था!

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • मेरा पति बस पढ़ता ही जा रहा था!
  • 2017 यहोवा के साक्षियों की सालाना किताब
  • मिलते-जुलते लेख
  • जॉर्जा—प्राचीन धरोहर सुरक्षित है
    सजग होइए!–1998
  • दैनिक बाइबल पठन से लाभ प्राप्त करना
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1995
  • वे इसे कब पढ़ते हैं और वे कैसे लाभ प्राप्त करते हैं
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1995
  • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
और देखिए
2017 यहोवा के साक्षियों की सालाना किताब
yb17 पेज 128-129

जॉर्जिया

मेरा पति बस पढ़ता ही जा रहा था!

मारीना कोपालीयानी

  • जन्म 1957

  • बपतिस्मा 1990

  • परिचय मारीना और उसके पति बाद्री ने अपने दो बेटों की परवरिश करने के साथ-साथ प्रचार काम में कड़ी मेहनत की। बाद में बाद्री देश-समिति का सदस्य बना और 2010 में अपनी मौत तक वफादार रहा।

मारीना कोपालीयानी

सन्‌ 1989 में जब मैं और मेरा पति अपने एक पड़ोसी के यहाँ गए तो पहली बार साक्षियों से मिले। भाई गीवी बारनाद्‌ज़े हमारे पड़ोसी के साथ बाइबल अध्ययन करता था। भाई के पास बाइबल नहीं थी क्योंकि उन दिनों जॉर्जिया में बाइबल पाना बहुत मुश्‍किल था।

भाई जो सिखा रहा था वह हमें अच्छा लगा और हम चाहते थे कि हमें एक बाइबल मिले। जब मेरा पति अपने बड़े भाई से मिला तो उसने अपने भाई को बताया कि वह एक बाइबल की तलाश में है। मेरे पति को यह सुनकर बड़ी हैरानी हुई कि उसके भाई ने हाल ही में जॉर्जियाई भाषा में बाइबल का एक नया अनुवाद खरीदा था और उसे तोहफे में वह बाइबल देने में बड़ी खुशी होगी।

जब बाद्री घर लौटा तो वह टेबल के पास बैठ गया और रात होने तक बाइबल पढ़ता रहा। अगले दिन उठकर वह फिर से बाइबल पढ़ने लगा। जब मैं काम से लौटी तो मैंने देखा कि वह अब भी टेबल के पास बैठा बाइबल पढ़ रहा है। वह बस पढ़ता ही जा रहा था! इसलिए मैंने सुझाव दिया कि वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर पूरी बाइबल पढ़ ले। कुछ ही समय के अंदर उसने पूरी बाइबल पढ़ डाली।

बाद में जब भाई बारनाद्‌ज़े हमें सत्य जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है किताब से बाइबल सिखाने लगे तो हमारे पास अपनी एक बाइबल थी। हम खुश थे क्योंकि हमारे पास जो सत्य किताब नहीं थी वह हमारे शिक्षक के पास थी और उसके पास जो बाइबल नहीं थी वह हमारे पास थी! करीब एक साल बाद मैंने और बाद्री ने बपतिस्मा ले लिया।

मारीना और बाद्री कोपालीयानी
    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें