वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mrt लेख 45
  • यूक्रेन पर रूस का हमला

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • यूक्रेन पर रूस का हमला
  • कुछ और विषय
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • बाइबल के मुताबिक इन घटनाओं के क्या मायने हैं?
  • आप एक अच्छे भविष्य की उम्मीद रख सकते हैं​—क्यों?
  • आज “उत्तर का राजा” कौन है?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2020
  • यूक्रेन में हो रहे युद्ध में धर्मों का हाथ​—इस बारे में बाइबल में क्या लिखा है?
    कुछ और विषय
  • “अंत के समय में” उत्तर का राजा
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2020
  • मसीहियों का युद्धों से नाता​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?
    कुछ और विषय
और देखिए
कुछ और विषय
mrt लेख 45
यूक्रेन और आस-पास के देशों का नक्शा।

सतर्क रहिए!

यूक्रेन पर रूस का हमला

24 फरवरी, 2022 की सुबह रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया, इसके बावजूद कि कई देशों के नेताओं ने यह युद्ध रोकने की कोशिश की। इस लड़ाई का दुनिया पर क्या असर होगा? आज से कुछ दिन पहले संयुक्‍त राष्ट्र के महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि इस लड़ाई की वजह से न सिर्फ यूरोप के देशों पर बल्कि पूरी दुनिया के देशों पर कितना बड़ा कहर टूटनेवाला है, कितनी तबाही मचनेवाली है। पूरी दुनिया की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।”

बाइबल के मुताबिक इन घटनाओं के क्या मायने हैं?

  • यीशु मसीह ने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी कि एक वक्‍त आएगा जब “एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र पर और एक राज्य दूसरे राज्य पर हमला करेगा।” (मत्ती 24:7) आज दुनिया में जितने भी युद्ध हो रहे हैं, उनसे यीशु की यह भविष्यवाणी पूरी हो रही है। हम ऐसा क्यों कह सकते हैं, यह जानने के लिए “‘आखिरी दिनों’ या ‘अंत के समय’ की निशानी क्या है?” लेख पढ़ें।

  • बाइबल की एक किताब प्रकाशितवाक्य में युद्ध को एक ऐसे घुड़सवार से दर्शाया गया है, जो ‘लाल रंग के घोड़े’ पर सवार है और जो “पृथ्वी पर से शांति उठा ले” जाता है। (प्रकाशितवाक्य 6:4) यह भविष्यवाणी आज कैसे पूरी हो रही है, यह जानने के लिए “चार घुड़सवार​—ये कौन हैं?” लेख पढ़ें।

  • बाइबल की एक और किताब दानियेल में पहले से बताया गया है कि ‘उत्तर के राजा’ और ‘दक्षिण के राजा’ में तकरार होगी। (दानियेल 11:25-45) “उत्तर का राजा” रूस और उसके मित्र राष्ट्र है। ऐसा क्यों कहा जा सकता है, यह जानने के लिए पूरी हो चुकी भविष्यवाणियाँ​—दानियेल अध्याय 11  नाम का वीडियो देखें।a

  • प्रकाशितवाक्य में “सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के महान दिन के युद्ध” के बारे में भी बताया गया है। (प्रकाशितवाक्य 16:14, 16) लेकिन यह युद्ध देशों के बीच होनेवाले युद्ध नहीं है, जैसे कि आज हो रहा है। इसके बजाय यह युद्ध भविष्य में होगा। इस बारे में और जानने के लिए “हर-मगिदोन का युद्ध क्या है?” लेख पढ़ें।

आप एक अच्छे भविष्य की उम्मीद रख सकते हैं​—क्यों?

  • बाइबल में लिखा है कि परमेश्‍वर ‘धरती के कोने-कोने से युद्धों को मिटा’ देगा। (भजन 46:9) भविष्य के बारे में परमेश्‍वर ने जो वादे किए हैं, उनके बारे में और जानने के लिए “आनेवाला कल सुनहरा होगा!” लेख पढ़ें।

  • यीशु ने अपने चेलों को यह प्रार्थना करना सिखाया कि परमेश्‍वर का राज आए। (मत्ती 6:9, 10) यह राज एक ऐसी सरकार है जो स्वर्ग में है और जो धरती पर परमेश्‍वर की मरज़ी पूरी करेगी। और परमेश्‍वर की मरज़ी है कि पूरी दुनिया में शांति हो। परमेश्‍वर के राज से आपको क्या फायदा हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए परमेश्‍वर का राज क्या है? नाम का वीडियो देखें।

यूक्रेन में 1,29,000 से भी ज़्यादा यहोवा के साक्षी हैं। दूसरे देशों के साक्षियों की तरह वे भी यीशु की मिसाल पर चलते हैं। वे राजनैतिक मामलों में किसी का पक्ष नहीं लेते हैं और ना ही युद्ध में हिस्सा लेते हैं। (यूहन्‍ना 18:36) पूरी दुनिया में यहोवा के साक्षी ‘राज की खुशखबरी’ का ऐलान करते हैं। (मत्ती 24:14) वे लोगों को बताते हैं कि सिर्फ यही राज इंसान की सारी समस्याओं को, यहाँ तक कि युद्धों को दूर कर सकता है। हम आपको बढ़ावा देते हैं कि आप हमसे संपर्क करें और जानें कि बाइबल में एक अच्छे भविष्य के बारे में क्या बताया गया है।

a इस बारे में और जानने के लिए ये दोनों लेख पढ़ें: “‘अंत के समय में’ उत्तर का राजा” और “आज ‘उत्तर का राजा’ कौन है?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें