वे घिनौनी मक्खियाँ जितना आप सोचते हैं, उससे ज़्यादा उपयोगी?
हम में से अधिकांश जन मक्खियों को या तो एक मुसीबत या समाज के लिए पूर्णतया ख़तरा समझते हैं। लेकिन जीवविज्ञानी पता लगा रहे हैं कि मक्खियाँ, चाहे वे कितनी भी दिक़्क़ततलब क्यों न हों, जितना हम शायद सोचते हैं, उससे ज़्यादा उपयोगी हैं।
अनेक जातियाँ दिन का अधिकांश समय फूलों पर भेंट देते हुए बिताती हैं, जो झट-पट भोजनालयों की तरह हैं, जो उनके कीट ग्राहकों को दोनों पुष्परस और पराग पेश करते हैं। कुछ मक्खियाँ जो पराग से पोषण निकाल सकती हैं—अपने आप में कोई छोटी-मोटी बात नहीं है—अपने अण्डों को विकसित करने के लिए इस उच्च-उर्जा के भोजन पर निर्भर करती हैं।
एक फूल से दूसरे फूल को भेंट देते वक़्त, मक्खियाँ अपरिहार्य रूप से पराग के चिपचिपे दाने उठा लेती हैं, जो अपने आपको उनके शरीर से चिपका लेते हैं। जीवविज्ञानियों द्वारा सावधानीपूर्वक जाँची गयी एक मक्खी के शरीर में पराग के १,२०० दाने थे! मक्खियों के इस परागण भूमिका पर जैसे-जैसे और अधिक शोध किया गया, वैज्ञानिकों ने पाया है कि कुछ फूल अपनी उत्तरजीविता के लिए इन पर निर्भर होते हैं।
प्राकृतिक इतिहास (अंग्रेज़ी) पत्रिका कोलोराडो, उत्तर अमरीका में किए गए परीक्षण की श्रंखला का वर्णन करती है। साधारण मसकॉएड मक्खियों पर, जो मक्खियों के सदृश हैं, चटकीले रंगों की धूल डाली गयी ताकि उनका आसानी से पता लगाया जा सके। उनकी दैनिक गतिविधि को मॉनीटर करने के बाद, शोधकर्ताओं को यह पाने में अचरज हुआ कि कुछ जंगली फूलों के लिए मधुमक्खियों से ज़्यादा मक्खियाँ महत्त्वपूर्ण परागणकर्ता थीं और कि उनका विचरना मधुमक्खियों से कहीं ज़्यादा था।
मक्खियों का काम कितना महत्त्वपूर्ण है? कुछ फूलों को जाली से ढक दिया गया ताकि उन्हें कोई भेंट न दे सके। इन फूलों ने कोई बीज उत्पन्न नहीं किया—और यह मक्खियों द्वारा परागण किए गए आस-पास के फलदायी फूलों की ठीक विषमता में था। हालाँकि कुछ फूल मधुमक्खियों द्वारा मुख्यतः परागण किए गए थे, जंगली फ़्लैक्स या जंगली जेरानियम जैसी अन्य जातियों के मामले में, कुछ ऊँचाई पर इन मक्खियों ने इस कार्य का ९० प्रतिशत से भी ज़्यादा कार्य पूरा किया।
दो शोधकर्ताओं, कैरल कर्णज़ और डेविड ईनोयुइ के निष्कर्ष क्या थे? “तब, कोलोराडो रॉक्कीज़ के अनेक जंगली फूलों के लिए मक्खियाँ मधुमक्खियों, तितलियों, और मर्मर-पक्षी से बढ़कर हैं . . . इन कीड़ों के बिना, जिन्हें अधिकांश लोग थोड़ा-बहुत घृणास्पद पाते हैं, अनेक जंगली फूल जो आल्पीय चरागाह पर भेंट को इतना आनन्ददायक बनाते हैं, बीज उत्पन्न करने में असफल होंगे।” इसके बारे में शक नहीं कि मक्खियों की अपनी उपयोगिताएँ हैं!