“विश्वास में मज़बूती” पाने में उनकी मदद कीजिए
यह क्या ही खुशी की बात है कि यहोवा लोगों को इकट्ठा करने के काम पर आशीष दे रहा है, इसका सबूत है कि हर साल 2,50,000 से ज़्यादा लोग बपतिस्मा ले रहे हैं! (व्यव. 28:2) एक प्रचारक अपने बाइबल विद्यार्थी को तरक्की करके बपतिस्मा लेने में मदद देता है। जब विद्यार्थी बपतिस्मा ले लेता है, तब हो सकता है प्रचारक उसके साथ अध्ययन करना बंद कर दे, और दूसरों की मदद करने पर अपना ध्यान लगाए। शायद विद्यार्थी भी प्रचार में ज़्यादा वक्त बिताने के इरादे से अपना अध्ययन बंद करने की सोचे। मगर बाइबल विद्यार्थियों के लिए बहुत ज़रूरी है कि सच्चाई में उनकी बुनियाद पक्की हो। उन्हें मसीह में ‘जड़ पकड़ने’ और ‘विश्वास में मज़बूत’ होने की ज़रूरत है। (कुलु. 2:6, 7; 2 तीमु. 3:12) इसलिए बपतिस्मा लेने के बाद, एक विद्यार्थी को अपना बाइबल अध्ययन तब तक जारी रखना है, जब तक बाइबल सिखाती है और परमेश्वर के प्यार दोनों किताबों से अध्ययन न खत्म हो जाए।—अप्रैल 2011 की हमारी राज-सेवा, पेज 2 देखिए।