बढ़ाएँ प्रचार में हुनर | प्रचार काम से और ज़्यादा खुशी पाइए
खोजबीन के साधन इस्तेमाल कीजिए
यहोवा ने हमें ऐसे कई साधन दिए हैं जिनकी मदद से हम अच्छी तरह सिखा सकते हैं। जैसे वीडियो, ट्रैक्ट, पत्रिकाएँ, ब्रोशर, किताबें और बाइबल जो कि सबसे खास साधन है। (2ती 3:16) उसने हमें खोजबीन के साधन भी दिए हैं ताकि हम आयतें अच्छी तरह समझा सकें। जैसे वॉचटावर लाइब्रेरी, JW लाइब्रेरी ऐप, वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी और यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड।
आपके पास खोजबीन के जितने भी साधन हैं, उनसे बाइबल के बारे में गहराई से खोजबीन कीजिए। तब आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपने विद्यार्थियों को भी इन साधनों की मदद से खोजबीन करना सिखाइए। जब वे खुद ढूँढ़ेंगे और अपने सवालों के जवाब पाएँगे, तो उन्हें बहुत खुशी मिलेगी।
शिष्य बनाने के काम से खुशी पाइए—यहोवा से मदद लीजिए—खोजबीन के साधन इस्तेमाल कीजिए वीडियो देखिए। फिर सवालों के जवाब दीजिए।
ग्रेस ने सृष्टि के बारे में क्या कहा?
नीता को इस विषय पर जानकारी कहाँ मिली?
सच्चाई का खज़ाना ढूँढ़ने और दूसरों को भी देने से खुशी मिलती है
उसने वह जानकारी कैसे ढूँढ़ी जिससे वह ग्रेस को समझा पायी?
खोजबीन के साधन इस्तेमाल करके नीता को कैसा लगा?