-
मत्ती 14:6नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
6 मगर जब हेरोदेस का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तो हेरोदियास की बेटी उसमें नाची और हेरोदेस को इस कदर खुश किया
-
-
मत्ती अध्ययन नोट—अध्याय 14पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
जन्मदिन: यह शायद तिबिरियास में हेरोदेस अन्तिपास के महल में मनाया गया था। (मत 14:3; मर 6:21 के अध्ययन नोट देखें।) बाइबल में सिर्फ दो जन्मदिनों का ज़िक्र है। एक यह जन्मदिन, जिसमें यूहन्ना का सिर कटवा दिया गया और दूसरा मिस्र के फिरौन का, जिसमें प्रधान रसोइए को मार डाला गया। (उत 40:18-22) इन दोनों मौकों पर एक जैसी घटनाएँ घटीं: एक बड़ी दावत रखी गयी और कुछ लोगों पर मेहरबानी की गयी। साथ ही, ये दोनों जन्मदिन हत्या के लिए जाने जाते हैं।
-