-
लूका 6:6नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
6 एक और सब्त के दिन यीशु सभा-घर में गया और सिखाने लगा। वहाँ एक आदमी था जिसका दायाँ हाथ सूखा हुआ था।
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 6पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
जिसका दायाँ हाथ सूखा हुआ था: खुशखबरी की किताबों के तीनों लेखकों ने लिखा कि यीशु ने इस आदमी को सब्त के दिन ठीक किया, लेकिन सिर्फ लूका ने बताया कि इस आदमी का दायाँ हाथ सूखा हुआ था या उसे लकवा मार गया था। (मत 12:10; मर 3:1) लूका की किताब में अकसर बीमारियों के बारे में बारीक जानकारी दी गयी है, जबकि मत्ती और मरकुस की किताबों में वह जानकारी नहीं मिलती। इसका एक और उदाहरण देखने के लिए मत 26:51 और मर 14:47 की तुलना लूक 22:50, 51 से करें।—“लूका की किताब पर एक नज़र” देखें।
-