-
लूका 8:32नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
32 वहीं पहाड़ पर बहुत सारे सुअर चर रहे थे। इसलिए दुष्ट स्वर्गदूतों ने यीशु से बिनती की कि वह उन्हें सुअरों में समा जाने की इजाज़त दे। और उसने उन्हें इजाज़त दी।
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 8पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
सूअर: कानून के मुताबिक सूअर अशुद्ध जानवर माने जाते थे (लैव 11:7), मगर दिकापुलिस के इलाके में बहुत-से गैर-यहूदी रहते थे और उनके यहाँ इस जानवर का गोश्त बिकता था। यूनानी और रोमी लोगों को यह गोश्त बहुत पसंद था। क्या ‘सूअर चरानेवाले’ यहूदी थे जो कानून तोड़ रहे थे, इस बारे में बाइबल कुछ नहीं बताती।—लूक 8:34.
-