वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)

तसवीरें और वीडियो - यूहन्‍ना

  • यूहन्‍ना 4

  • कटाई करनेवाले

  • यूहन्‍ना 6

  • टोकरी और टोकरा

  • यूहन्‍ना 10

  • भेड़िया

  • यूहन्‍ना 11

  • महासभा

  • यूहन्‍ना 12

  • गधी का बच्चा

  • यूहन्‍ना 19

  • एड़ी की हड्डी में कील

  • कब्र

  • यूहन्‍ना 21

  • पहली सदी की नाव

  • गलील झील में मछली पकड़ने की नाव के अवशेष

  • गलील झील की मछलियाँ

तसवीरों और थ्री-डी वीडियो में दिखायी चीज़ों पर काफी खोजबीन की गयी है। फिर भी वे महज़ एक चित्रकार की कल्पना हैं, इसलिए कुछ तसवीरें और वीडियो ऐसे हैं जो कई संभावनाओं में से एक संभावना हो सकती है।

गलील झील की मछलियाँ

गलील झील की मछलियाँ

बाइबल में कई बार मछलियों, मछलियाँ पकड़ने और मछुवारों का ज़िक्र गलील झील के साथ किया गया है। गलील झील में करीब 18 किस्म की मछलियाँ पायी जाती हैं जिनमें से करीब 10 किस्मों में ही मछुवारों को दिलचस्पी होती है। व्यापार क्षेत्र में इन्हें तीन खास समूहों में बाँटा जाता है। पहला है बीन्‍नी जिसे बारबल भी कहा जाता है (चित्र में बारबस लोंजिसेप्स दिखायी गयी है) (1)। इसकी तीन प्रजातियों के मुँह के किनारों पर कड़े बाल होते हैं। इसलिए इसके शामी (Semitic) नाम बीनी का मतलब है “बाल।” इसका खाना सीपियाँ, घोंघे और छोटी-छोटी मछलियाँ होती हैं। लंबे सिरवाली बारबल की लंबाई करीब 30 इंच (75 सें.मी.) और वज़न 7 किलो से ज़्यादा होता है। दूसरा समूह है, मश्‍त (चित्र में तिलापिया गैलिलीया दिखायी गयी है) (2), जिसका अरबी में मतलब है “कंघा” क्योंकि इसकी पाँच प्रजातियों की पीठ का पंख कंघे जैसा होता है। एक किस्म की मश्‍त मछली की लंबाई करीब 18 इंच (45 सें.मी.) और वज़न करीब 2 किलो होता है। तीसरा समूह है, किन्‍नेरेत सार्डीन (चित्र में अकैंथोब्रामा टेरै सैंकटै दिखायी गयी है) (3), जो दिखने में छोटी हिलसा मछलियों की तरह है। पुराने ज़माने से लेकर आज तक सार्डीन मछलियों को नमकीन पानी या सिरके में रखा जाता है ताकि वे बहुत दिनों तक खाने के काम आ सकें।

आयतें

मत 4:18; मर 1:16; लूक 5:6; यूह 21:9, 10
यूहन्‍ना 4
यूहन्‍ना 6
यूहन्‍ना 10
यूहन्‍ना 11
यूहन्‍ना 12
यूहन्‍ना 19
यूहन्‍ना 21
हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें