प्रचार में अपना हुनर बढ़ाना—बाइबल सिखाती है किताब या खुशखबरी ब्रोशर से बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन कीजिए
यह क्यों ज़रूरी है: जब हम लोगों से कहते हैं कि हम मुफ्त में बाइबल का अध्ययन कराते हैं, तो शायद बहुत-से लोगों को समझ में न आए कि हम कहना क्या चाहते हैं। वे शायद सोचें कि उन्हें अध्ययन करने के लिए किसी समूह में जाना होगा या घर बैठकर किसी तरह का कोर्स करना होगा। तो फिर सिर्फ बाइबल अध्ययन की पेशकश रखने के बजाय क्यों न उन्हें अध्ययन का प्रदर्शन करके दिखाएँ? आप कुछ ही मिनटों में, दरवाज़े पर खड़े-खड़े ही एक व्यक्ति को दिखा सकते हैं कि बाइबल का अध्ययन करना कितना आसान है और यह कितना दिलचस्प हो सकता है।
महीने के दौरान इसे आज़माइए:
यहोवा से प्रार्थना कीजिए कि वह बाइबल अध्ययन शुरू करने में आपकी मदद करे।—फिलि. 2:13.
जब आप प्रचार में जाते हैं तो बाइबल सिखाती है किताब या खुशखबरी ब्रोशर से बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन करने या बाइबल का अध्ययन कैसे होता है? वीडियो दिखाने की कम-से-कम एक बार कोशिश कीजिए।