वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • आप किसकी ओर ताकते हैं?
    प्रहरीदुर्ग (अध्ययन)—2018 | जुलाई
    • 5-7. (क) इसराएलियों के मिस्र छोड़ने के कुछ ही समय बाद क्या हुआ? (ख) ऐसे में मूसा ने क्या किया?

      5 इसराएलियों को मिस्र छोड़े अभी दो महीने भी नहीं हुए थे और वे सीनै पहाड़ पर पहुँचे भी नहीं थे कि एक बड़ी समस्या खड़ी हो गयी। पानी न मिलने की वजह से लोग शिकायत करने लगे। वे मूसा के खिलाफ कुड़कुड़ाने लगे और उस पर इतना गुस्सा करने लगे कि “मूसा ने यहोवा को पुकारा, ‘मैं इन लोगों का क्या करूँ? कुछ ही देर में ये लोग मुझे पत्थरों से मार डालेंगे!’” (निर्ग. 17:4) इस पर यहोवा ने मूसा को साफ-साफ बताया कि उसे क्या करना चाहिए। उसने कहा कि वह अपनी छड़ी ले और होरेब में चट्टान पर मारे। बाइबल बताती है, “मूसा ने इसराएल के मुखियाओं के देखते ऐसा ही किया।” तब चट्टान से इतना पानी निकला कि सभी इसराएलियों ने अपनी प्यास बुझायी और उनकी समस्या हल हो गयी।​—निर्ग. 17:5, 6.

  • आप किसकी ओर ताकते हैं?
    प्रहरीदुर्ग (अध्ययन)—2018 | जुलाई
    • 11. जब मूसा ने चट्टान पर मारा, तो इसराएलियों को ऐसा क्यों लगा होगा कि यहोवा ने कोई चमत्कार नहीं किया?

      11 शायद यहोवा के गुस्सा होने की एक और वजह रही हो। जो बड़ी-बड़ी चट्टानें पहलेवाले मरीबा के पास थीं, वे सख्त ग्रेनाइट की चट्टानें थीं। लोग जानते थे कि ग्रेनाइट पर कोई चाहे कितने भी ज़ोर से मारे, उससे कभी पानी नहीं निकल सकता। लेकिन दूसरे मरीबा के पास की चट्टानें इनसे अलग थीं। उनमें से ज़्यादातर चट्टानें चूना-पत्थर की थीं। चूना-पत्थर ज़्यादा सख्त नहीं होता। अकसर इसकी चट्टानों में पानी चला जाता है और ज़मीन के नीचे जमा हो जाता है। लोग इन चट्टानों में छेद करके पानी निकाल सकते हैं। इस वजह से जब मूसा ने चट्टान से बात करने के बजाय उस पर मारा, तो क्या इसराएलियों को यह लगा होगा कि यहोवा ने चमत्कार से पानी नहीं निकाला, बल्कि पानी पहले से चट्टान में था?b हम इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें