-
उन्होंने शरीर में काँटों का सामना कियाप्रहरीदुर्ग—2002 | फरवरी 15
-
-
11. सीबा ने मपीबोशेत पर क्या इलज़ाम लगाया, लेकिन हम कैसे जानते हैं कि वह झूठ बोल रहा था? (फुटनोट देखिए।)
11 बाद में मपीबोशेत को शरीर में एक और काँटे से संघर्ष करना पड़ा। जब राजा दाऊद अपने बेटे, अबशालोम की बगावत की वजह से यरूशलेम छोड़कर भाग रहा था, तब मपीबोशेत के सेवक, सीबा ने दाऊद के सामने मपीबोशेत की यह कहकर निंदा की कि उसने दाऊद के साथ विश्वासघात किया है। सीबा ने कहा कि मपीबोशेत, राजगद्दी हड़पने के इरादे से यरूशलेम में रह गया है।a दाऊद ने सीबा के झूठ पर यकीन कर लिया और मपीबोशेत की सारी जायदाद, उस झूठे को दे दी!—2 शमूएल 16:1-4.
-
-
उन्होंने शरीर में काँटों का सामना कियाप्रहरीदुर्ग—2002 | फरवरी 15
-
-
a मपीबोशेत एक एहसानमंद और नम्र इंसान था, इसलिए यह कहना बेमाने होगा कि उसने गद्दी हड़पने के इरादे से ऐसी योजना बनायी थी। बेशक, वह जानता था कि उसके पिता, योनातान ने कैसी वफादारी निभायी थी। राजा शाऊल का बेटा होने पर भी योनातान ने पूरी दीनता से यह कबूल किया कि इस्राएल पर राजा होने के लिए यहोवा ने दाऊद को ही चुना है। (1 शमूएल 20:12-17) मपीबोशेत का पिता, योनातान परमेश्वर का भय मानता था और दाऊद का एक वफादार दोस्त भी था। इसलिए अगर वह ज़िंदा रहता, तो वह कभी-भी अपने जवान बेटे को राजगद्दी हड़पने का बढ़ावा नहीं देता।
-