पाएँ बाइबल का खज़ाना | निर्गमन 10-11
मूसा और हारून ने हिम्मत से काम लिया
मिस्र का फिरौन उस वक्त दुनिया का सबसे ताकतवर शासक था। फिर भी मूसा और हारून ने हिम्मत और निडरता से उससे बात की। वे ऐसा क्यों कर पाए? मूसा के बारे में बाइबल बताती है, “विश्वास ही से उसने मिस्र छोड़ दिया, मगर राजा के क्रोध के डर से नहीं क्योंकि वह उस अदृश्य परमेश्वर को मानो देखता हुआ डटा रहा।” (इब्र 11:27) मूसा और हारून को यहोवा पर पक्का विश्वास था और वे उस पर पूरी तरह निर्भर रहे।
आपको किन हालात में अधिकारियों को गवाही देने के लिए हिम्मत से काम लेना पड़ सकता है?