जीएँ मसीहियों की तरह
सृष्टि से हम हिम्मत के बारे में क्या सीख सकते हैं?
यहोवा हमें सिखाता है कि हम अपने अंदर उसके जैसे गुण बढ़ाएँ। वह यह कैसे करता है? वह बाइबल में बताए गए लोगों के उदाहरण से हमें सिखाता है। यही नहीं, वह सृष्टि के ज़रिए भी हमें सिखाता है। (अय 12:7, 8) शेर, घोड़े, नेवले, हमिंगबर्ड और हाथी से हम हिम्मत से काम लेने के बारे में क्या सीख सकते हैं?
हिम्मत से काम लेना सृष्टि से सीखिए वीडियो देखिए। फिर आगे बताए सवालों के जवाब दीजिए:
शेरनियाँ किस तरह हिम्मत से अपने बच्चों की रक्षा करती हैं?
जंग लड़ने के लिए घोड़ों को कैसे प्रशिक्षित किया जाता है?
नेवले ज़हरीले साँपों से क्यों नहीं डरते?
भले ही हमिंगबर्ड बहुत छोटी होती हैं, लेकिन वे हिम्मत का सबूत कैसे देती हैं?
हाथी किस तरह हिम्मत से झुंड के दूसरे हाथियों की मदद के लिए आगे आते हैं?
इन जानवरों से आप हिम्मत से काम लेने के बारे में क्या सीखते हैं?