वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb23 जनवरी पेज 5
  • परमेश्‍वर के वचन पर अपना विश्‍वास बढ़ाइए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • परमेश्‍वर के वचन पर अपना विश्‍वास बढ़ाइए
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या मेरे फैसलों से ज़ाहिर होता है कि मुझे यहोवा पर भरोसा है?
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
  • हर दिन बाइबल पढ़िए और बुद्धि के लिए खोजबीन कीजिए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
  • इन सवालों के जवाब जानिए
    2025-2026 सर्किट सम्मेलन का कार्यक्रम सर्किट निगरान के साथ
  • इन सवालों के जवाब जानिए
    2025-2026 का सर्किट सम्मेलन का कार्यक्रम शाखा प्रतिनिधि के साथ
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
mwb23 जनवरी पेज 5
तसवीरें: एक नौजवान बहन बाइबल पढ़ रही है और उसका अध्ययन कर रही है। 1. वह एक व्हाइटबोर्ड पर बाइबल के किरदारों के बारे में समय-रेखा बना रही है। 2. वह jw.org पर “नयी दुनिया अनुवाद” बाइबल का अध्ययन संस्करण पढ़ रही है। 3. वह बाइबल में बतायी जगहों का नक्शा देख रही है। 4. वह महायाजक की तसवीर बना रही है और उसकी पोशाक के अलग-अलग हिस्सों के नाम लिख रही है।

जीएँ मसीहियों की तरह

परमेश्‍वर के वचन पर अपना विश्‍वास बढ़ाइए

बाइबल में बढ़िया सलाह और हिदायतें दी गयी हैं। इन्हें मानने से हमारी ज़िंदगी बदल सकती है। (इब्र 4:12) लेकिन यह तभी हो सकता है, जब हमें पूरा विश्‍वास होगा कि यह सचमुच “परमेश्‍वर का वचन” है। (1थि 2:13) हम बाइबल पर अपना विश्‍वास कैसे बढ़ा सकते हैं?

हर दिन बाइबल का कुछ हिस्सा पढ़िए। इसे पढ़ते वक्‍त ऐसी बातों पर ध्यान दीजिए, जिनसे यह साबित होता है कि इसका लेखक यहोवा ही है। उदाहरण के लिए, नीतिवचन की किताब में दी सलाह पर गौर कीजिए। ध्यान दीजिए कि यह सलाह आज भी कितने काम की है।​—नीत 13:20; 14:30.

किसी विषय पर गहराई से अध्ययन कीजिए। ऐसे सबूतों की अच्छी तरह जाँच कीजिए, जिनसे साबित होता है कि बाइबल परमेश्‍वर की प्रेरणा से लिखी गयी है। यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड  में विषय “बाइबल” के नीचे “परमेश्‍वर की प्रेरणा से लिखी गयी” भाग में दिए लेख पढ़िए। इसके अलावा, आप नयी दुनिया अनुवाद  बाइबल में अतिरिक्‍त लेख क3 में दी जानकारी का भी अध्ययन कर सकते हैं। इससे आपका यह यकीन बढ़ेगा कि आज भी बाइबल में वही संदेश पाया जाता है, जो शुरू में परमेश्‍वर ने लिखवाया था।

हमें क्यों विश्‍वास है . . . परमेश्‍वर के वचन पर  वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवालों के जवाब दीजिए:

  • मिस्र के करनाक में एक मंदिर की दीवार पर जो नक्काशियाँ मिलीं, उनकी जाँच करने पर कैसे यह साबित हुआ कि परमेश्‍वर का वचन सच्चा है?

  • हम कैसे जानते हैं कि बाइबल का संदेश बदला नहीं है?

  • बाइबल आज भी मौजूद है, इससे आपको क्यों यकीन होता है कि यह परमेश्‍वर का वचन है?—यशायाह 40:8 पढ़िए

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें