वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w25 जून पेज 32
  • आयतें कैसे याद रखें?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • आयतें कैसे याद रखें?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2025
  • मिलते-जुलते लेख
  • असरदार तरीके से बाइबल का इस्तेमाल कीजिए
    हमारी राज-सेवा—2009
  • बाइबल की ओर ध्यान निर्दिष्ट करना
    अपनी वक्‍तव्य क्षमता और शिक्षण क्षमता कैसे सुधारें
  • JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करने के तरीके
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • आयतों को सही तरीके से लागू करना
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2025
w25 जून पेज 32

अध्ययन के लिए सुझाव

आयतें कैसे याद रखें?

क्या आपको अपनी मन-पसंद आयतें याद रखना मुश्‍किल लगता है? शायद यह वे आयतों हों जिनसे आपको दिलासा मिलता हो, आप गलत खयालों को मन से निकाल पाते हों या जो आप दूसरों को बताना चाहते हों। (भज. 119:11, 111) आप उन आयतों को कैसे याद रख सकते हैं? आइए कुछ सुझावों पर ध्यान दें।

  • JW लाइब्रेरी ऐप में टैग का इस्तेमाल कीजिए। JW लाइब्रेरी ऐप पर बाइबल पढ़ते वक्‍त अगर आपको कोई ऐसी आयत मिलती है जिसे आप याद रखना चाहते हैं, तो उसे टैग कर दीजिए। आप चाहें तो उस टैग का नाम “मन-पसंद आयतें” रख सकते हैं। इस तरह आप बाद में आसानी से उन आयतों को ढूँढ़ पाएँगे।

  • ऐसी जगह आयत लिखकर रखिए जहाँ आप उसे आसानी से देख सकें। आप कागज़ पर वह आयत लिख सकते हैं और उसे ऐसी जगह चिपका सकते हैं जहाँ आप उसे आते-जाते देख सकें। कुछ लोग इसे आईने पर, तो कुछ इसे फ्रिज पर लगा देते हैं। कुछ लोग आयत की एक फोटो ले लेते हैं और उसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल का स्क्रीन सेवर बना लेते हैं।

  • आयतों का कार्ड बनाइए। कार्ड के एक तरफ आयत का हवाला (बाइबल की किताब, अध्याय और वचन) और दूसरी तरफ पूरी आयत लिखिए। फिर आयत का हवाला देखकर याद करने की कोशिश कीजिए कि उस आयत में क्या लिखा है। या फिर आयत देखकर यह याद करने की कोशिश कीजिए कि वह बाइबल में कहाँ लिखी है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें