गलील झील से कैसरिया फिलिप्पी के इलाके तक
यीशु और उसके चेले नाव में बैठकर मगदन से बैतसैदा गए, जो गलील झील के उत्तरी किनारे पर है। (मर 8:22) यह झील समुद्र-तल से करीब 700 फुट (210 मी.) नीचे है। बैतसैदा से करीब 40 कि.मी. (25 मील) दूर कैसरिया फिलिप्पी था जो समुद्र-तल से 1,150 फुट (350 मी.) ऊँचाई पर था। मुमकिन है कि बैतसैदा से ऊपर कैसरिया फिलिप्पी जाने में उन्हें कुछ दिन लगे होंगे।—यीशु ने किन इलाकों में प्रचार किया, नक्शे में यह देखने के लिए अतिरिक्त लेख क7-च देखें।
आयतें:
नक्शे में दिखायी जगह
हेरमोन पहाड़
सोर
कैसरिया फिलिप्पी
खुराजीन
कफरनहूम
बैतसैदा
मगदन
गलील झील
यरदन के पार बैतनियाह?