क्या आप जानते हैं?
(इस पहेली के उत्तर संलग्न बाइबल उद्धरणों में पाये जा सकते हैं, और उत्तरों की पूरी सूची पृष्ठ २६ पर छपी है। अतिरिक्त जानकारी के लिए, अंग्रेज़ी प्रकाशन “शास्त्रवचनों पर अंतर्दृष्टि” देखिए, जो वॉचटावर बाइबल एण्ड ट्रैक्ट सोसाइटी द्वारा प्रकाशित किया गया है।)
१. शास्त्रियों और फरीसियों को धिक्कारते समय, यीशु ने कहा कि किसे “मन्दिर और बेदी के बीच में मार डाला” गया था? (मत्ती २३:३५)
२. बिन्यामीन का पहलौठा पुत्र कौन था? (उत्पत्ति ४६:२१)
३. कौन-सा हारूनवंशी याजक व्यवस्था का निपुण शास्त्री और प्रतिलिपिक था? (नहेमायाह ८:१, २)
४. वास्तव में ज्ञानी होने के लिए एक व्यक्ति को संसार की दृष्टि में क्या बनना चाहिए? (१ कुरिन्थियों ३:१८, १९)
५. कान का निचला सिरा क्या कहलाता है? (लैव्यव्यवस्था १४:१४, NHT)
६. पौलुस ने कहा कि रुपये के लोभ का क्या परिणाम होता है? (१ तीमुथियुस ६:१०)
७. यहेजकेल के दर्शन में अलौकिक रथ की “भूमि” किसके जैसी थी? (यहेजकेल १:२२)
८. पौलुस को क़ैदी बनाकर रोम ले जाते समय, उस खाड़ी का क्या नाम था जहाँ मल्लाहों को डर था कि कहीं उनका जहाज़ बालू पर न टिक जाए? (प्रेरितों २७:१७)
९. हारून की छड़ी किस पेड़ की थी? (गिनती १७:८)
१०. लूत अपने मेहमानों को हुल्लड़बाज़ों से बचाने के लिए किस हद तक गया? (उत्पत्ति १९:६-८)
११. मॆमफ़स नामक मिस्री नगर का बाइबल नाम क्या है? (यशायाह १९:१३)
१२. मादा रक्त मृग को क्या कहते हैं? (नीतिवचन ५:१९)
१३. किन कीड़ों को उनके अपेक्षाकृत जटिल सामाजिक संगठन के कारण एक “जाति” कहा गया है? (नीतिवचन ३०:२५)
१४. यहूदा की पत्नी का कनानी पिता कौन था? (उत्पत्ति ३८:२)
१५. गधे और घोड़ी की संकर संतान को क्या कहते हैं? (२ शमूएल १३:२९)
१६. किन से “यहोवा को घृणा आती है”? (नीतिवचन १२:२२)
१७. एलिय्याह से कहा गया कि इस्राएल में ७,००० हैं जिन्होंने कौन-से झूठे देवता को दंडवत् नहीं किया? (१ राजा १९:१८)
१८. शीओल और हेडीज़ के लिए इब्रानी और यूनानी शब्दों का अनुवाद करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसने इस विषय में गड़बड़ी पैदा की है कि मृतकों को क्या होता है? (प्रेरितों २:३१, किंग जेम्स वर्शन)
१९. किसने ग़लती से समझा कि धर्मी हन्ना नशे में है? (१ शमूएल १:१३)
२०. रोम की कलीसिया में पौलुस ने किसे “मसीह में खरा” कहा? (रोमियों १६:१०)
२१. किस प्रेरित के सबसे अधिक कथन सुसमाचार-पुस्तकों में अभिलिखित हैं, जितने कि बाक़ी के ११ में से किसी के भी नहीं? (मत्ती १५:१५)
२२. क्या बताने के द्वारा पौलुस कोड़े खाने से बच सका? (प्रेरितों २२:२५-२९)
२३. दफ़नाने के लिए यीशु की देह को तैयार करते समय निकुदेमुस ने कौन-से दो मसाले इस्तेमाल किये? (यूहन्ना १९:३९)
२४. उस अवसर पर यीशु ने कितने कोढ़ियों को चंगा किया था जब उसे धन्यवाद कहने के लिए केवल एक लौटा? (लूका १७:१२-१९)
२५. व्यवस्था ने किस अपंगता से ग्रस्त व्यक्ति को शाप न देने के लिए कहा, क्योंकि वह अपना बचाव नहीं कर सकता था? (लैव्यव्यवस्था १९:१४)
पहेली के उत्तर
१. “बिरिक्याह के पुत्र जकरयाह” को
२. बेला
३. एज्रा
४. मूर्ख
५. लौ
६. ‘बुराइयाँ,’ जिनमें ‘विश्वास से भटकना’ शामिल है
७. ‘बर्फ की नाईं भयानक चमक’ जैसी
८. सुरतिस
९. बादाम
१०. वह उन्हें अपनी बेटियाँ देने को तैयार था
११. नोप
१२. हरिणी
१३. च्यूटियों को
१४. शूआ
१५. खच्चर
१६. झूठों से
१७. बाल
१८. नरक
१९. महायाजक एली
२०. अपिल्लेस
२१. पतरस
२२. कि वह रोमी है
२३. गन्धरस और एलवा
२४. दस
२५. बहरेपन से