वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g98 7/8 पेज 16
  • “यह शहद के समान मीठा था”

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • “यह शहद के समान मीठा था”
  • सजग होइए!–1998
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए? इस विवरणिका के लिए अध्ययन प्रश्‍न
    हमारी राज-सेवा—1990
  • क्या परमेश्‍वर त्रिएक है?
    पवित्र शास्त्र से जवाब जानिए
  • क्या आपको उस में विश्‍वास करना चाहिए?
    क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?
  • क्या यह स्पष्टतः एक बाइबल उपदेश है?
    क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?
और देखिए
सजग होइए!–1998
g98 7/8 पेज 16

“यह शहद के समान मीठा था”

वर्ष १९९३ के मध्य में, अमरीका के ऑल्टस, ओकलाहोमा में यू.एस. एयर फोर्स के एक फर्स्ट सारजन्ट ने प्रार्थना की कि वह अपनी बेटी को सही मार्गदर्शन दे सके। उसकी बेटी के वैवाहिक जीवन में समस्याएँ हो रही थीं और वह तलाक लेने की सोच रही थी। इस पिता को अपनी बेटी की चिंता थी। अगली सुबह एक यहोवा का साक्षी उसके घर आया और उसे सजग होइए! (अंग्रेज़ी) का जुलाई ८, १९९३ अंक पेश किया। उसका मुख्य विषय था “तलाक—ज़्यादा खुशहाल जीवन का मार्ग?”

हालाँकि वह आदमी साक्षियों को पसंद नहीं करता था और उसने पहले कभी उनकी नहीं सुनी थी, फिर भी उसने तुरंत सजग होइए! पत्रिका स्वीकार की और पढ़ी। बाद में उसने पत्रिका में दिये गये शास्त्रवचन और कुछ मुद्दे अपनी बेटी को बताये। उसने प्रहरीदुर्ग का वह अंक भी पढ़ा जो सजग होइए! के साथ उसे दिया गया था। उसमें एक लेख था जिसने उसे त्रियेक में अपने जीवन भर के विश्‍वास पर गहराई से सोचने के लिए उकसाया। उसे महसूस हुआ कि अपनी बेटी के बारे में उसकी प्रार्थना का उत्तर उसे मिल रहा था, लेकिन वह सोच रहा था कि परमेश्‍वर उसकी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए उन लोगों को क्यों इस्तेमाल करेगा जो त्रियेक में विश्‍वास नहीं रखते। उसने तर्क किया कि निश्‍चित ही परमेश्‍वर प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए उन लोगों को इस्तेमाल नहीं करता जो सच्चाई नहीं सिखाते।

सो उसने यहोवा के साक्षियों के राज्यगृह में फोन किया ताकि कुछ साहित्य प्राप्त कर सके जिसमें त्रियेक के बारे में उनके विश्‍वास को ज़्यादा विस्तार से समझाया गया हो। जिस आदमी ने फोन उठाया वह मसीही प्राचीनों की एक सभा में भाग ले रहा था। एअर फोर्स सारजन्ट तुरंत राज्यगृह गया और वहाँ उसे पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं और ब्रोशर क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए? दिया गया।

उसी रात उस आदमी ने पूरा ब्रोशर पढ़ डाला। उसे पढ़ते समय वह इतना उत्तेजित हो गया कि उसने बाद में कहा, कि उसे रुककर अपने आपसे कहना पड़ा, ‘थोड़ा शांत हो जाओ। यह असंभव है। यह एकदम अविश्‍वसनीय है।’ ब्रोशर में त्रियेक धर्मसिद्धांत के खिलाफ इतनी स्पष्ट रीति से बाइबल का प्रमाण दिया गया था कि जब उसने इसे पढ़ा तो उसने बताया, “यह शहद के समान मीठा था।” अगली शाम वह यहोवा के साक्षियों की पहली सभा में उपस्थित हुआ और जो कुछ उसने वहाँ सुना वह उसे बहुत पसंद आया।

यहोवा के साक्षियों के साथ पहली बार बाइबल अध्ययन करने और धूम्रपान के बारे में बाइबल के दृष्टिकोण पर लंबी चर्चा करने के बाद, उसने अपनी सिगरॆटों को नष्ट कर दिया और फिर कभी धूम्रपान नहीं किया। उसके साथ हर हफ्ते कई बार बाइबल अध्ययन किया जाता था। त्रियेक ब्रोशर पढ़ने के तीन महीने बाद और सेना की नौकरी छोड़ने के बाद उसने जन प्रचार कार्य में साक्षियों के साथ भाग लेना शुरू कर दिया। तीन महीने बाद उसने यहोवा परमेश्‍वर को समर्पण किया और बपतिस्मा लेकर उसे चिन्हित किया। अभी वह एक पूर्ण-समय सेवक के रूप में सेवा कर रहा है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें