वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • lmd पाठ 8
  • सब्र रखिए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सब्र रखिए
  • लोगों से करें प्यार​—सिखाने को रहें तैयार
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • यीशु ने क्या किया?
  • यीशु से हम क्या सीखते हैं?
  • यीशु की तरह हमें क्या करना है?
  • हमेशा सब्र से काम लें!
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2023
  • प्रचार में अपना हुनर बढ़ाइए—वीडियो दिखाकर लोगों को सिखाइए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • लोगों के बारे में सोचिए
    लोगों से करें प्यार​—सिखाने को रहें तैयार
  • हार मत मानिए
    लोगों से करें प्यार​—सिखाने को रहें तैयार
और देखिए
लोगों से करें प्यार​—सिखाने को रहें तैयार
lmd पाठ 8

वापसी भेंट करते वक्‍त

यीशु अपने भाई याकूब से मिलने आता है जो लकड़ी का कुछ काम कर रहा है। याकूब यीशु को देखकर हैरान है।

यूह. 7:3-5; 1 कुरिं. 15:3, 4, 7

पाठ 8

सब्र रखिए

सिद्धांत:  “प्यार सब्र रखता है।”—1 कुरिं. 13:4.

यीशु ने क्या किया?

यीशु अपने भाई याकूब से मिलने आता है जो लकड़ी का कुछ काम कर रहा है। याकूब यीशु को देखकर हैरान है।

वीडियो: यीशु ने याकूब के साथ सब्र रखा

1. वीडियो देखिए या यूहन्‍ना 7:3-5 और 1 कुरिंथियों 15:3, 4, 7 पढ़िए। फिर आगे दिए सवालों के बारे में सोचिए:

  1. क. क्या शुरू-शुरू में यीशु के भाइयों ने उसकी बातों पर विश्‍वास किया?

  2. ख. किस बात से पता चलता है कि यीशु ने उम्मीद लगाए रखी कि उसका भाई याकूब एक-न-एक दिन उस पर विश्‍वास करेगा?

यीशु से हम क्या सीखते हैं?

2. हो सकता है कि कुछ लोगों को हमारे संदेश पर विश्‍वास करने में ज़्यादा वक्‍त लगे। ऐसे में हमें सब्र रखना होगा।

यीशु की तरह हमें क्या करना है?

3. तरीका बदलकर देखिए। अगर एक व्यक्‍ति बाइबल अध्ययन करने के लिए तुरंत राज़ी नहीं होता तो उस पर दबाव मत डालिए। शायद आप उसे कोई वीडियो या लेख दिखा सकते हैं जिससे वह समझ पाएगा कि बाइबल अध्ययन कैसे चलाया जाता है और उसे इससे क्या फायदे होंगे।

4. तुलना मत कीजिए। हर व्यक्‍ति के हालात अलग होते हैं। हो सकता है कि आपका कोई रिश्‍तेदार या कोई और व्यक्‍ति बाइबल अध्ययन करने से झिझक रहा है या उसे बाइबल की कोई शिक्षा मानना मुश्‍किल लग रहा है। ऐसे में सोचिए कि उसे ऐसा क्यों लग रहा है। क्या उसे अपने धर्म की कोई शिक्षा या कोई रीति-रिवाज़ छोड़ना मुश्‍किल लग रहा है? या क्या दूसरे रिश्‍तेदार या पड़ोसी उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं? बाइबल की बातें समझने में और उनकी कदर करने में एक व्यक्‍ति को वक्‍त लग सकता है। इसलिए सब्र रखिए।

5. प्रार्थना कीजिए। यहोवा से मदद माँगिए ताकि आप उम्मीद ना खोएँ और सामनेवाले से सोच-समझकर बात कर पाएँ। अगर आपको लगता है कि सामनेवाले को ज़्यादा रुचि नहीं है और आपको उससे मिलना बंद कर देना चाहिए तो इस बारे में प्रार्थना कीजिए।—1 कुरिं. 9:26.

ये भी देखें

मर. 4:26-28; 1 कुरिं. 3:5-9; 2 पत. 3:9

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें