वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w91 8/1 पेज 3
  • “शान्ति की महामारी”?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • “शान्ति की महामारी”?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1991
  • मिलते-जुलते लेख
  • सच्ची शान्ति—किस स्रोत से?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1997
  • “परमेश्‍वर की शान्ति” को आपके हृदय को सुरक्षित रखने दें
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1992
  • शान्ति इसकी संभावनाएँ क्या है?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1991
  • शांति—आप इसे कैसे पा सकते हैं?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2018
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1991
w91 8/1 पेज 3

“शान्ति की महामारी”?

“शान्ति की महामारी।” “ओह, कैसी शान्तिमय दुनिया।” “शान्ति हर कहीं बरस रही है।” ये शीर्षक पिछले एक या दो वर्षों में पाठकों को चौंका देनेवाले अख़बार शीर्षकों में से थे। दुनिया भर, अख़बारों में निराशा और सत्यनाश से आशावाद तक का परिवर्तन आश्‍चर्यजनक था। क्या हो रहा था?

उल्लेखनीय रूप से, कुछ समय पहले बस कुछ ही महिनों में अनेक प्रधान संघर्ष, सभी या तो ख़त्म हुए या उनकी तीव्रता कम हुई। आफ्रिका में, अँगोला में शान्ति ‘शुरु हुई।’ मध्य एशिया में, सोवियत संघ ने अफ़गानिस्तान में से अपनी सेना हटा दी। मध्य अमेरिका में, निकॅरागुआ की सरकार और कॉन्ट्रा बाग़ियों के बीच की लड़ाई कम हो गयी। दक्षिण-पूर्व एशिया में, वियतनामी लोग कॅम्बोडिया से हटने के लिए राज़ी हो गए। “शान्ति की महामारी” मध्य पूर्व में भी फैल गयी, जब ईरान और इराक़ के बीच हुआ हिंसालु युद्ध आख़िर में धीरे-धीरे रुक गया।

शायद इन सब से ज़्यादा उल्लेखनीय दोनों महा-शक्‍तियों के बीच का नया वातावरण था। ४० वर्षों के शीत युद्ध के बाद, मैत्रीपूर्ण इशारों, परस्पर हित की अभिव्यक्‍तियों, और सोवियत संघ तथा अमेरिका के बीच शान्ति की ओर ले जानेवाली निश्‍चित चेष्टा पर विश्‍वास करना मुश्‍किल था। इसके अतिरिक्‍त, दी इकॉनोमिस्ट के अनुसार, यूरोप ने अब अपने सम्पूर्ण लिपिबद्ध इतिहास में युद्ध के बिना सबसे लम्बी सतत अवधि चिह्नित की है। सचमुच, शान्ति की चर्चा हो रही है।

इसका मतलब क्या है? क्या राजनीतिज्ञ “हमारे समय के लिए शान्ति” लाने ही वाले हैं? बावन साल पहले, ब्रिटिश प्रधान-मंत्री नेविल चेंबर्लेन ने ये शब्द कहे थे। वे क्रूर रूप से व्यंगात्मक साबित हुए जब, कुछ ही समय बाद, दूसरा विश्‍व युद्ध शुरु हुआ। क्या वे शब्द अब आख़िरकार सच होनेवाले हैं?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें