इब्राहीम यहाँ दफ़नाया गया, फिर भी जीवित?
सदियों से यहूदियों, मुसलमानों और मसीहियों ने इस स्थान की यात्रा की है।
आप इस स्थान को यरूशलेम के दक्षिण में, हेब्रोन के प्राचीन शहर में भेंट दे सकते हैं। इस निर्माण को हारीम एल-कालील और कुलपिताओं की क़ब्र भी कहा जाता है। जी हाँ, इसे व्यापक रूप से कुलपिता इब्राहीम, इसहाक, और याक़ूब, साथ ही क्रमशः उनकी पत्नियाँ सारा, रिबका, और लिआः के क़ब्रिस्तान के रूप में स्वीकार किया जाता है।
बाइबल में से याद कीजिए कि अपनी प्रिय पत्नी, सारा की मौत पर इब्राहीम ने हेब्रोन के क़रीब, मकपेला में क़ब्रिस्तान के रूप में एक गुफ़ा और कुछ ज़मीन खरीदी। (उत्पत्ति २३:२-२०) बाद में, परिवार के अन्य सदस्यों की तरह इब्राहीम भी यहीं दफ़नाया गया। सदियों बाद, इस पारंपरिक क़ब्रिस्तान के आस-पास, महान हेरोदेस ने एक शानदार भवन का निर्माण किया। थोड़े समय बाद आक्रमणकारियों ने अपने धार्मिक विश्वासों को प्रतिबिंबित करते हुए इस भवन को परिवर्तित किया और उसका विस्तार किया।
प्रवेश करने पर, आपको छः स्मारक (समाधि शिलाएँ या खाली क़ब्रें) दिखते हैं। इसका आंतरिक चित्र, इब्राहीम के पुत्र, इसहाक का स्मारक दिखाता है। उसके नज़दीक, फ़र्श में छेद हैं, जिन्हें निचले भाग में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। जाँचकर्ताओं को ऐसे कक्ष मिले हैं जिनमें शायद बहुत सी प्राचीन हड्डियाँ रखी गई होंगी।
इब्राहीम के बारे में क्या? अगर उसे इस गुफ़ा में दफ़नाया गया था जो अब इस स्थल के नीचे है, तो उसे मरे हुए अरसा हो गया है, है ना? अधिकांश पर्यटक इससे सहमत होंगे। फिर भी इब्राहीम से महान एक भविष्यवक्ता ने कहा कि एक अर्थ में इब्राहीम अभी भी जीवित है। कैसे? और इसका आपके विश्वास पर क्या असर हो सकता है?
यदि आप “आपके मृत प्रिय जन—क्या आप उन्हें दुबारा देखेंगे?” विषय पर अधिक जानकारी चाहते हैं या चाहते हैं कि कोई आप को भेंट देकर ऐसी जानकारी प्रस्तुत करे, तो कृपया Watch Tower, H-58 Old Khandala Road, Lonavla 410401, Mah., India को या पृष्ठ २ पर दिए गए उपयुक्त पते पर लिखिए। यह जानकारी आप के और आपके परिवार के लिए अति मूल्यवान् हो सकती है।