चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
अगस्त ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १७४ (१३)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से उचित घोषणाएं। उन लेखों पर विशेष बल दें जिन्हें इस शनिवार के पत्रिका कार्य में उपयोग किया जा सकता है। दो प्रदर्शन, जिन में से प्रत्येक पत्रिका के एक लेख पर बल देता है।
२५ मि: “वर्षा-ऋतु का विवेकपूर्ण उपयोग करें।” प्रश्नोत्तरी पूर्ति। “लुक!” ब्रोशुअर की भेंट करते हुए, चालू वार्तालाप के विषय पर एक दस-मिनट का प्रदर्शन शामिल करें, और प्रदर्शित करें कि कैसे उसका उपयोग परिच्छेद ७ में बतायी गयी रीति से किया जा सकता है। पुनःभेंट के लिए निश्चित व्यवस्था शामिल करें।
१० मि: ब्रोशुअर से वार्तालाप के मुद्दे। सेवकाई के लिए संचित विभिन्न ब्रोशुअरों से श्रोतागण को भी मुख्य बातें सूचित करने के लिए शामिल करें। काफ़ी समय पहले से ही योग्य प्रचारकों को नियुक्त किया जाए।
गीत २० (१०३) और अन्तिम प्रार्थना।
अगस्त १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १५६ (१०)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और लेखा रिपोर्ट। चन्दा स्वीकृति शामिल करें। विश्वव्यापी राज्य कार्य और साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं के लिए दिये गये आर्थिक समर्थन के लिए मण्डली की प्रशंसा करें।
२० मि: “बाइबल विद्यार्थियों को प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करें।” प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। परिच्छेद ४ पर विचार करते समय एक अच्छी तरह तैयार प्रदर्शन दिखाएं जो डुयिंग गॉड्स विल ब्रोशुअर के पृष्ठ १४ के परिच्छेद ३ की चर्चा के दौरान एक अनुभवी प्रचारक विद्यार्थी को प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
१५ मि: एक बाइबल विद्यार्थी सार्वजनिक सेवकाई में कब भाग ले सकता है? प्राचीन द्वारा दिसम्बर १, १९८९ वॉचटावर, “पाठकों से प्रश्न”, पृष्ठ ३१ पर आधारित भाषण। इस बात पर बल दें कि हमारे बच्चों के अलावा और कोई नये व्यक्ति को हमारे साथ क्षेत्र सेवकाई में आने के लिए तब तक आमंत्रित नहीं किया जाए जब तक दो प्राचीन उनसे बात नहीं कर चुके हैं और निश्चय लेते हैं कि वे योग्य हैं।
गीत २१७ (२४) और अन्तिम प्रार्थना।
अगस्त २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २२० (१९)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। अप्रैल रिपोर्ट की मुख्य बातों पर बल दें। स्थानीय रूप से संपादित कार्य के लिए मण्डली की प्रशंसा करें। इस आते सप्ताहान्त को क्षेत्र सेवकाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
२० मि: “सभाओं को लाभदायक बनाने में आपका भाग।” प्राचीन प्रश्नोत्तरी चर्चा संचालित करता है। स्थानीय रूप जो आवश्यक है उस पर ज़ोर दें। जहाँ उचित है प्रशंसा करें।
१५ मि: एक पायनियर बनने के लिए अपनी सम्भावनाओं पर विचार करना। साक्षात्कारों के साथ एक प्रोत्साहक भाषण। भारत में, हमारे पास सभी व्यवसायों और विभिन्न परिस्थितियों से आनेवाले अब ४०० से अधिक नियमित पायनियर हैं। पायनियर सेवा करने के लिए उन्हें क्या प्रेरित किया? यहोवा और पड़ोसी के लिए प्रेम (मत्ती २२:३७-३९); लोगों के लिए एक गहरी चिन्ता और अधिक व्यक्तियों को बचाने की इच्छा (१ तीमु. २:४); राज्य हितों के समर्थन में एक आत्मत्यागी आत्मा। (१ कुरि. ९:२३) इच्छा उत्पन्न किया जाना चाहिए। क्या आप ऐसा कर रहे हैं? वे कदम जो आपको लेना है अगर आप पायनियर सेवा करना चाहते हैं: (१) यहोवा की ओर प्रार्थना में यह विषय ले जाएं। (मत्ती ७:७, ८; फिली. ४:६); (२) पायनियरों और प्राचीनों से चर्चा करें (नीति. १५:२२); (३) अन्य मसीही ज़िम्मेदारियों पर कैसा प्रभाव होगा इस पर ध्यान रखते हुए एक प्रायोगिक समय-सारणी बनाएं (लूका १४:२८); (४) पूर्ण रूप से आदर्श परिस्थितियों के लिए न रुकते हुए, शुरुआत की तिथी तय करें। (सभो. ११:४) शुरु करने के लिए सितम्बर एक अच्छा समय है; आनेवाले वर्ष के पायनियर स्कूल में भाग लेने के योग्य बन सकता है। एक या दो पायनियरों से साक्षात्कार करें जिन्होंने पायनियर सेवा के विरोध में आयी बाधाओं का सामना किया था। सकारात्मक बनें।
गीत १२८ (१०) और अन्तिम प्रार्थना।
अगस्त २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ३९ (१६)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं।
२० मि: “सुसमाचार की भेंट—टेलिफोन के द्वारा।” सेवकाई ओवरसियर द्वारा प्रश्नोत्तरी पूर्ति। यह दिखाने के लिए दो प्रदर्शन शामिल करें कि कैसे टेलिफोन गवाही कार्य किया जा सकता है और सामान्य बाधाओं पर कैसे विजय प्राप्त किया जा सकता है। इस बात पर विशेष बल दें कि यह सेवकाई ओवरसियर के निरीक्षण के अधीन एक संगठित कार्य है और अच्छे अभिलेख रखा जाना चाहिए।
१५ मि: स्थानीय आवश्यकताएं। या फरवरी १५, १९९० वॉचटावर के पृष्ठ २१-३ का लेख “विल यू बेनिफिट फ्रम अन्डिसर्व्ड काइन्डनेस?” पर आधारित भाषण। (प्रान्तीय भाषा: “परमेश्वर की उपासना करने में दूसरों की मदद करना।” अगस्त १९८९ प्रहरीदुर्ग।)
गीत ८ (८४) और अन्तिम प्रार्थना।
सितम्बर ३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १० (८८)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। सुझाव दिये गए प्रस्तुतीकरणों पर दो प्रदर्शन, जिन में से प्रत्येक शनिवार पत्रिका कार्य के लिए एक पत्रिका के एक लेख पर विशेष बल देता है।
१५ मि: “पायनियर सेवा करने के द्वारा यहोवा में भरोसा दिखाना।” प्राचीन और सहायक सेवक मार्च १९९० हमारी राज्य सेवा से लेख पर चर्चा करता है। स्थानीय मण्डली के लिए सहायक व्यावहारिक सुझाव शामिल करें।
१५ मि: “रिफ्रेश युअर रिलेटिव्स वित वाटर्स ऑफ ट्रूथ।” फरवरी १५, १९९० वॉचटावर के पृष्ठ २५-७ के लेख पर आधारित भाषण। (प्रान्तीय भाषा: “यहोवा द्वारा कौन अनुमोदित किए जाएंगे?” अगस्त १९८९ प्रहरीदुर्ग।)
५ मि: ब्रोशुअरों के साथ अध्ययन शुरु करने के अनुभव। (अगर स्थानीय रूप से कोई अनुभव नहीं है, ब्रोशुअरों की भेंट करने के अनुभव शामिल कर सकते हैं।)
गीत १६९ (३२) और अन्तिम प्रार्थना।