नए सम्मेलन प्रकाशनों से परिचित बनो
आध्यात्मिक भोजन के हमारे प्रचुर संभार में दो नए प्रकाशन, एक पुस्तक और एक ब्रोशुअर शामिल हो गए हैं। “शुद्ध भाषा” ज़िला सम्मेलनों में प्रस्तुत ये नए प्रकाशन हम सभों को अधिक स्पष्टता से शुद्ध भाषा बोलने में हमारी सहायता करने के अलावा, उनका अवश्य हमारी क्षेत्र सेवकाई में एक शक्तिशाली असर होगा।—सप. ३:९.
२ नया ब्रोशुअर प्रस्तुत करते वक़्त, सम्मेलन वक्ता ने कहा: “क्षेत्र सेवकाई में—घर-घर, पुनःभेंटों पर, और बाइबल अध्ययनों के दौरान—हम से बहुधा पूछा जाता है कि हम खून स्वीकार क्यों नहीं करते। इस प्रश्न का उत्तर देने में आपकी मदद के लिए एक नए प्रकाशन को प्रस्तुत करना खुशी की बात है। यह पत्रिका-आकार का हाउ कॅन ब्लड सेव युअर लाइफ? ब्रोशुअर है।” क्या आपने इस ब्रोशुअर की महत्त्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के द्वारा अपना बनाया है? ऐसा करना आपका अपना विश्वास मज़बूत करने और खून से सम्बन्धित मसीही दृष्टिकोण दूसरों को समझाने में तैयारी करने के लिए यह महत्त्वपूर्ण है।—प्रेरितों १५:२८, २९.
३ ब्रोशुअर में दी गयी सुप्रलेखित जानकारी आपको अपनी स्थिति और विचार किसी डॉक्टर को बताने के लिए योग्य बनाएगी। किन्तु, यह ब्रोशुअर मुख्यतः डॉक्टरों या वकीलों के लिए नहीं है। इसकी रचना और लिखाई विशेष रूप से आम जनता के लिए की गयी है। आप देख सकते हैं कि कैसे उसका दोहरा उद्देश्य हमारे समय के लिए इसे एक अत्याधिक मूल्यवान् साधन बनाता है। यह सुझाव दिया गया है कि आप क्षेत्र में जाते समय इसकी एक या दो प्रतियाँ साथ रखें। अपने वैयक्तिक लाभ के लिए और रक्त के लिए उचित आदर दिखाने के लिए दूसरों की मदद करने में, इस मूल्यवान जानकारी का पूरा पूरा उपयोग करें।
एक नयी पुस्तक
४ हमारी सेवकाई में हमें मदद देने के लिए इस नयी पुस्तक मॅन्काइन्डस् सर्च फॉर गॉड के मूल्य की कल्पना करें। उसका अध्ययन करना हमें दूसरे धर्मों और उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एक अधिक स्पष्ट समझ देगा। यह ईसाई जगत् के लोगों और साथ ही दूसरे धर्मों का पालन करनेवालों से प्रचार करने के लिए अधिक योग्य बनने में हमारी मदद करेगी। इस २०वीं सदी के दौरान जन-समुदाय के व्यापक रूप से आने-जाने के कारण जब हम घर-घर प्रचार करते हैं हम कई भिन्न भाषाओं और धर्मों के लोगों को पाते हैं। यह सचमुच एक चुनौती प्रस्तुत करता है जब हम इन लोगों के विश्वासों और उनकी प्रथाओं से परिचित नहीं हैं। इस नयी पुस्तक की सहायता से जब हम हमारे क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक पृष्ठभूमि के लोगों से मिलते हैं, हम कोई अचरज महसूस नहीं करेंगे।
५ इस नयी पुस्तक में दी गयी जानकारी की गवेषणा और समीक्षा उन व्यक्तियों के द्वारा की गयी है, जो इस में चर्चित विषयों से अच्छी तरह परिचित हैं। इसलिए, इस पुस्तक में पायी गयी उक्तियों का उपयोग करते वक़्त हम अधिकारपूर्ण रीति से बात कर सकेंगे। सचमुच, इस वक़्त ऐसी जानकारी प्रदान करना सभी जातियों के लिए यहोवा के महान प्रेम का एक और प्रमाण है। तो चलो हम इस नए प्रकाशन से अच्छी तरह परिचित होने के लिए और फिर भिन्न राष्ट्रीय और धार्मिक पृष्ठभूमि के निष्कपट लोगों को प्रभावकारी रूप से मदद करने में उसका उपयोग करने के लिए संयुक्त परिश्रम करें। जी हाँ, इस प्रकाशन का प्रभावकारी उपयोग करने से हमें यह जानने का सन्तोष प्राप्त होगा कि हम हमारे नियुक्त क्षेत्र में पाए गए सभी प्रकार के लोगों को सुसमाचार दे रहे हैं।—मत्ती २८:१९, २०; तीतुस २:११.