परमेश्वर के वचन की अनुशंसा करना
कई आज बाइबल को पुराना और अवास्तविक समझते हैं। किन्तु परमेश्वर के वचन को जीवन-शैलियाँ बदलने की शक्ति है। (इब्रा. ४:१२) यह विधि लोगों के चिन्तन, आचरण और सुधरी हुई मनोवृत्तियों में प्रकट हुई है। (इफि. ४:२४) बाइबल सलाह का विनियोग करना एक आनन्दमय पारिवारिक वातावरण उत्पन्न करता है। यह जाति, रंग या सामजिक पदवी के अनपेक्ष मित्रवत् सम्बन्धों को बढ़ावा देता है।—लूका १०:२९-३७.
२ परमेश्वर के वचन के साथ हमारा वैयक्तिक अनुभव हमें दूसरों को बाइबल के सही मूल्य के बारे में खुद जाँच करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसा करने के लिए एक उत्कृष्ट ढांचा हमारा नया वार्तालाप का विषय “बाइबल क्यों पढ़ना चाहिए?” में प्रदान किया गया है। दिसम्बर के दौरान सेवकाई में हम इस विषय को न्यू वल्ड ट्रान्सलेशन और ट्रिनिटी ब्रोशुअर या “लुक!” ब्रोशुअर के साथ कैसे उपयोग कर सकते हैं?
वार्तालाप के विषय का उपयोग करना
३ एक संक्षिप्त प्रस्तावना के बाद हम कह सकते हैं: “आज परिवारों पर इतने सारे दबाव और समस्याएँ आने के कारण हम व्यवहारिक मदद के एकमात्र वास्तविक स्रोत की ओर ध्यान निर्दिष्ट करने के लिए भेंट कर रहे हैं। अतीत में, मार्गदार्शन के लिए बहुधा लोगों ने बाइबल की ओर ध्यान दिया, लेकिन समय बदल चुका है, है ना? क्या आप समझते हैं कि बाइबल आज, नशीली दवाओं का दुरुपयोग, अपचार, टूटे हुए घरों जैसी समस्याओं का हल दे सकती है? [प्रतिक्रिया के लिए अनुमति दें] २ तीमुथियुस ३:१६ में बाइबल क्या कहती है, इस पर ध्यान दें। [पढ़ें] क्या आप समझते हैं कि बाइबल इस प्रकार का लाभदायक प्रभाव उत्पन्न कर सकती है? [प्रतिक्रिया के लिए अनुमति दें।] जीवन में समस्याओं का सामना करते वक्त या निर्णय लेते समय अधिकांश लोगों में कुछ निर्देशन की ज़रूरत और चाह है, है ना? ध्यान दें कि परमेश्वर के वचन का पालन करना हमें किस ओर ले जाता है। [यूहन्ना १७:३ पढ़ें] बाइबल व्यक्तिगत कठिनाईयों को सुलझाने के लिए स्पष्ट निर्देशन देती है और भविष्य के लिए एक निश्चित आशा देती है।” अगर वह व्यक्ति परमेश्वर के वचन से समझ प्राप्त करने में वास्तविक रूचि दिखाता है, हम न्यू वर्ल्ड ट्रान्सलेशन या ब्राशुअरों में से एक का मूल्य प्रदर्शित कर सकते हैं।
४ न्यू वल्ड ट्रान्सलेशन प्रस्तुत करते वक्त, यह पूछिए कि क्या गृहस्वामी के पास बाइबल की एक वैयक्तिक प्रति है और क्या वह उसे पढ़ने में आसानी महसूस करता है। प्रतिक्रिया के आधार पर, आप न्यू वल्ड ट्रान्सलेशन के कुछ सहायक विशेषताओं की ओर ध्यान खींच सकते हैं, जिन में आधुनिक भाषा का उपयोग और पवित्र नाम का पुनःस्थापन भी शामिल करें। आप रीज़निंग पुस्तक के पृष्ठ २७६-८० से एक या दो मुद्दों का उपयोग करना भी सहायक पाएँगे। रुचि दिखानेवालों को एक वैयक्तिक गृह बाइबल अध्ययन की भेंट करें।
५ ट्रिनिटी ब्रोशुअर की ओर ध्यान निर्दिष्ट करते वक्त आप कह सकते है: “कई सच्चे दिलवालों को त्रिएक में विश्वास करने के लिए सिखाया गया है, लेकिन वे इस विचार को समझने में बहुत कठिनाई महसूस करते हैं। यह ब्रोशुअर एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण से और बाइबल जो कहती है उस दृष्टि से त्रिएक की विस्तारपूर्वक जाँच करता है। क्या आप यह पढ़ना चाहेंगे?” और “लुक!” ब्रोशुअर के अपयोग के सम्बन्ध में आप उसके आकर्षक आवरणपृष्ठ या पृष्ठ १५ के उस शीर्षक “बुरी बातें—परमेश्वर उन्हें अनुमति क्यों देता है” प्रस्तुत करते हुए गृहस्वामी की रुचि आकर्षित कर सकते है।
६ दिसम्बर के दौरान, लोगों को बाइबल पढ़ने में प्रोत्साहित करने के अवसरों की ओर सचेत रहे। रूचि अभिव्यक्त करनेवालो की पुनःभेंट जल्द करें। परमेश्वर के वचन की शक्ति के लिए वास्तविक क़दर उत्पन्न करने में उनकी मदद करें। अपने जीवन में उसके सिद्धान्तों को लागू करने के द्वारा, वे दोनों अब और आनेवाले जीवन में स्थायी लाभ पाएँगे।—१ तीमु. ४:८.