सरल और प्रभावकारी पुनःभेंट
क्या आप नियमित तौर पर पुनःभेंट करते हैं, या क्या यह आपको कठिन लगता है क्योंकि आप नहीं जानते कि क्या कहना है? डरने की कोई ज़रूरत नहीं। सफल बनने के लिए तीन चीज़ें आपकी मदद करेंगी: (१) अच्छी तैयारी; (२) बाइबल के कुछेक सरल विषयों पर एक या दो मुद्दों से विचार-विमर्श करने की क्षमता; और (३) गृहस्वामी के दृष्टिकोण को सुनने की तत्परता।
२ पुनःभेंट करने की तैयारी करते समय, यह विचार कीजिए कि कौनसा विषय गृहस्वामी के साथ विचार-विमर्श करने के लिए उपयुक्त होगा। क्या वह एक विद्यार्थी है? इम्तहान से पहले तैयारी करने के लिए, इस महीने अनेक विद्यार्थियों की छुट्टी होगी। अतः स्कूल में होने के बजाय वे घर पर पाए जा सकते हैं। इसलिए जब वे अपने स्कूल से मिले अवकाश का आनन्द ले रहे हैं, आप उनके साथ एक बाइबल विषय पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। आप शायद पाएँगे कि कुछ जन राज्य संदेश के प्रति ग्रहणशील हैं। क्या आपने अपनी पिछली भेंट के अंत में एक सवाल उठाया था, या क्या गृहस्वामी ने एक ख़ास विषय में दिलचस्पी दिखायी? अपने नोटस् को दुबारा देखिए। एक प्रभावकारी पुनःभेंट करने के लिए जिस जानकारी की ज़रूरत आपको होगी, उसे ढूँढ निकालने के लिए रीज़निंग किताब का इस्तेमाल कीजिए। जब आप भेंट करते हैं, स्नेही और दोस्ताना रहिए। गृहस्वामी को नाम से सम्बोधित कीजिए।
३ अगर आपने गृहस्वामी को प्रहरीदुर्ग और अवेक! दी है, तो आपकी पुनःभेंट एक पत्रिका से चुने हुए एक या दो आसान मुद्दों के आधार पर हो सकती है। अगर आपने आरम्भिक भेंट पर एक ट्रैक्ट दिया है, तो आप चाहे ट्रैक्ट पर टिप्पणी कर सकते हैं या एक पत्रिका या ब्रोशर में से एक उपयुक्त मुद्दे का ज़िक्र करने के द्वारा पुनःभेंट कर सकते हैं।
४ चर्चा के दौरान, गृहस्वामी शायद अनेक ग़लत दृष्टिकोण व्यक्त करे। उसकी कही हुई हर बात पर बहस करने की ज़रूरत नहीं है। इसके बजाय, चर्चा किए जा रहे विषय पर ही रहिए। अगर उसके कुछेक विचार शास्त्रवचन-विरुद्ध हैं, तो भावी पुनःभेंटों के दौरान उन्हें सही किया जा सकता है।
५ इस पूरे महीने के दौरान लोगों से पुनःभेंट करते समय, मार्च २६ के दिन मसीह की मृत्यु के स्मारक के लिए उन्हें बार-बार आमंत्रित करना न भूलिए। स्मारकोत्सव के स्थल और समय के बारे में उन्हें याद दिलाइए। इस घटना के महत्त्व और उपस्थित होने की आज्ञा का पालन करने की ज़रूरत पर उनके साथ पुनर्विचार कीजिए। मार्च के दौरान सरल और प्रभावकारी पुनःभेंट करने के द्वारा दिलचस्पी बढ़ाने की योजना हर हालत में कीजिए।