गृहस्वामी की ज़रूरतों के लिए उपयुक्त साहित्य पेश कीजिए
जहाँ भी संभव हो, हम इस महीने में यंग पीपल आस्क किताब पेश करेंगे। जहाँ अधिक उपयुक्त है, वहाँ सर्वदा जीवित रहना किताब पेश की जा सकती है। दूसरी ओर, अगर गृहस्वामी एक ऐसी भाषा जानता है जिसमें यंग पीपल आस्क किताब उपलब्ध नहीं है, तो कोई एक जेबी-आकार किताब पेश की जा सकती है। यंग पीपल आस्क किताब हर किसी को पेश की जा सकती है—दादा-दादी को, छोटे या किशोर बच्चों के माता-पिता को, या स्वयं युवा लोगों को, क्योंकि युवा लोगों को उलझानेवाली समस्याओं के बारे में अनेक युवजन चिन्तित हैं।
२ आप शायद कुछ ऐसा कहना उपयुक्त पाएँ:
▪“इन मुसीबत के समयों में बड़े होना आसान नहीं है। युवा लोग ऐसी अनेक नयी स्थितियों का सामना करते हैं जो उन से महत्त्वपूर्ण निर्णय करने की माँग करती हैं। ‘क्या मुझे शराब पीना चाहिए? नशीले पदार्थ लेने चाहिए? प्रतिजाति के साथ कैसा आचरण उचित है?’ जब युवा लोग ऐसे मूल वाद-विषयों के बारे में पूछते हैं, तो उन पर अकसर परस्पर-विरोधी जवाबों की भरमार होती है। आपको क्या लगता है इन में से अधिकांश जन सलाह के लिए कहाँ मुड़ते हैं? [टिप्पणियों के लिए समय दीजिए।] यह किताब, क्वेस्चन्स यंग पीपल आस्क—आन्सर्स् दैट वर्क, सहायक जानकारी प्रदान करती है। [विषय-सूची की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए और दिए गए विभिन्न विषयों को दिखाइए।] युवाओं को स्पष्ट और यथार्थवादी जवाबों की ज़रूरत है। बाइबल इस किताब में दिए जवाबों की पुष्टि करती है।”
३ यह एक और प्रस्तुति है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं:
▪“आज युवा लोगों पर अनेक दबाव डाले जाते हैं। सफलतापूर्वक सामना करने के लिए उन्हें मदद की ज़रूरत है। जब हम उनकी मदद करने की भरसक कोशिश करते हैं, क्या हम एक ऐसी चीज़ नहीं ढूँढते जो व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है? [टिप्पणी के लिए समय दीजिए।] कुछ अत्यधिक तीव्र दबाव दूसरे युवाओं से, उनके समकक्षों से आते हैं। इस किताब में पृष्ठ ७६ और ७७ के चित्रों पर ग़ौर कीजिए। [इन चित्रों के शीर्षकों और पृष्ठ ७७ पर तिरछे अक्षरों में छपे अनुच्छेदों की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए।] इस अध्याय के अगले पृष्ठ सच्चे, व्यवहार्य जवाब देते हैं।”
४ ये यक़ीनन “कठिन समय” हैं, ख़ास तौर पर युवा लोगों के लिए। (२ तीमु. ३:१) आज की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए यंग पीपल आस्क किताब एक युवा को असल में मदद कर सकती है। इसके ३९ अध्याय सुचित्रित हैं, और लेख यथार्थवादी और व्यावहारिक हैं। सो जब मौक़ा आए, इस बढ़िया प्रकाशन को इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहिए।
५ जहाँ आपको लगता है कि एक गृहस्वामी हमारे संदेश के आध्यात्मिक पहलू में संभवतः दिलचस्पी दिखाएगा, ख़ास तौर पर अगर उसे बाइबल का कुछ पृष्ठभूमिक ज्ञान है, तो सर्वदा जीवित रहना किताब पेश करने के लिए तैयार रहिए। दिखाइए कि कैसे यह किताब बाइबल के मूल सिद्धांतों की व्याख्या करने के लिए शास्त्रवचन उद्धरणों से भरी हुई है। और गृहस्वामी के साथ नियमित तौर पर इसका अध्ययन करने का प्रस्ताव उसी समय रखिए। अपनी प्रस्तुति में यूहन्ना १७:३ पढ़िए और यह बताइए कि यह किताब यथार्थ ज्ञान पाने के लिए उनकी मदद करेगी, जो उद्धार के लिए अत्यावश्यक है। दिलचस्पी दिखानेवालों को मार्च २६ के दिन स्मारक के लिए उपस्थित होने का आमंत्रण निश्चित रूप से दीजिए।
६ आपको शायद हमारी विभिन्न जेबी-आकार किताबें साथ ले जाना लाभकारी लग सकता है ताकि आप गृहस्वामी की वैयक्तिक ज़रूरतों के अनुकूल प्रकाशन पेश कर सकते हैं। ये वैयक्तिक ज़रूरतें उस विषय से तय की जा सकती हैं जो दरवाज़े पर उठ सकता है। मृत जनों की अवस्था, बाइबल की यथार्थता, सच्ची शांति और सुरक्षा देखने की हमारी आशा, पारिवारिक जीवन, ख़ुशी पाने का मार्ग इत्यादि जैसे विषय अकसर खड़े होते हैं और इन में से हर विषय पर हमारे पास बढ़िया प्रकाशन हैं।
७ इसलिए महीने की साहित्य भेंट प्रस्तुत करने के बारे में सकारात्मक रहिए। लेकिन अपने साथ विभिन्न प्रकाशन ले जाइए क्योंकि हम “सब मनुष्यों” को बाइबल के संदेश के प्रति आकर्षित करना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे सच्चाई का जीवन-रूपी जल पिएँ।—१ तीमु. २:४; प्रका. ७:१७.