घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट अक्तूबर: अक! या द वॉचटावर के लिए अभिदान। अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए एक-साल का अभिदान ७० रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ३५ रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। कृपया ध्यान दीजिए: द वॉचटावर के अर्ध-मासिक संस्करणों के अभिदान कन्नड़, तमिल, तेलगू, मराठी और मलयालम में उपलब्ध हैं; मासिक संस्करणों के अभिदान उर्दू, गुजराती, नेपाली, बंगला और हिन्दी में उपलब्ध हैं। अक! के अर्ध-मासिक संस्करणों के अभिदान तमिल और मलयालम में उपलब्ध हैं; मासिक संस्करणों के अभिदान कन्नड़, गुजराती और तेलगू में उपलब्ध हैं। अक! की वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं के लिए त्रेयमासिक तौर पर नेपाली, बंगला, मराठी और हिन्दी में उपलब्ध हैं, लेकिन इन चार भाषाओं में अभिदान उपलब्ध नहीं हैं। नवम्बर: पवित्र शास्त्र का नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी) पुस्तक के साथ बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? (अंग्रेज़ी) अंग्रेज़ी को छोड़ दूसरी भाषाओं में स्कूल ब्रोशर के अलावा कोई भी ब्रोशर या कोई भी १९२-पृष्ठ वाली पुस्तक पेश की जा सकती है। दिसम्बर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक ४० रुपए के चंदे पर। यदि आपके पास यह प्रकाशन स्टॉक में नहीं है, या यदि स्थिति किसी दूसरे प्रकाशन को प्रस्तुत करने की माँग करती है, तो आप शायद बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक उतने ही चंदे पर इस्तेमाल कर सकते हैं (सर्वदा जीवित रहना पुस्तक का लघु संस्करण २० रुपए का है)। जनवरी: छः रुपए प्रति के चंदे पर पुरानी १९२-पृष्ठ वाली पुस्तक की विशेष भेंट।
▪ कलीसिया से संगति रखनेवाले प्रत्येक जन को द वॉचटावर और अक! के लिए सभी नए और नवीनीकरण अभिदानों को, जिनमें व्यक्तिगत अभिदान भी शामिल हैं, कलीसिया के ज़रिए भेजना चाहिए, सीधे संस्था को नहीं।
▪ हमारी राज्य वकाई के इस अंक का अंतःपत्र “१९९५ के लिए ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका” है। पूरे १९९५ वर्ष में इस्तेमाल के लिए इसे रखा जाना चाहिए। आप देखेंगे कि जबकि १९९४ तालिका फरवरी २०, १९९५ के सप्ताह तक चलती है, १९९५ तालिका जनवरी २, १९९५ से आरम्भ होनेवाले सप्ताह से शुरू होती है। इस परस्पर व्यापन का कारण यह है कि जैसे दशकों से हम दो महीने पीछे चलते रहे हैं, वैसे चलने के बजाय जनवरी १९९५ से हम ब्रुकलिन की तालिका के साथ चलेंगे। जबकि इसके परिणामस्वरूप, १९९४ तालिका में जनवरी और फरवरी के लिए निर्धारित किया गया विषय छूट जाएगा, जिसमें फरवरी २० के सप्ताह के लिए निर्धारित किया गया लिखित पुनर्विचार सम्मिलित है। स्कूल ओवरसियरों को चाहिए कि भविष्य की सभाओं में इस विषय से मुद्दे निकालने के लिए जितना कुछ वे कर सकते हैं करें, लेकिन जनवरी २, १९९५ से आरम्भ होनेवाले सप्ताह से सब कलीसियाओं को १९९४ तालिका का इस्तेमाल बन्द करना चाहिए और इसके साथ संलग्न १९९५ तालिका का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए। अब से स्कूल तालिका हर साल जनवरी से दिसम्बर तक चलेगी। हम बहुत ख़ुश हैं कि १९९५ में संसार में हमारे अधिकांश भाई जिस स्कूल तालिका के अनुसार चल रहे हैं उसके साथ हम समानान्तर हो जाएँगे।
▪ कृपया अप्रैल, १९९४ की हमारी राज्य वकाई में दी गई अन्तिम घोषणा पर पुनर्विचार कीजिए जो प्लास्टिक बैज-कार्ड होल्डर आर्डर करने के बारे में है।
▪ बड़े मुद्रण की गीतपुस्तक का मूल्य प्रकाशकों के लिए ६० रुपए है और पायनियरों के लिए ४५ रुपए है।
▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:
कन्नड़, गुजराती, मराठी और हिन्दी: यहोवा के गवाह बीसवीं शताब्दी में।
▪ पुनःउपलब्ध प्रकाशन:
अंग्रेज़ी: पवित्र शास्त्र का नया संसार अनुवाद—साधारण आकार (bi12), यहोवा के लिए स्तुतिगीत गाइए—बड़ा संस्करण; कन्नड़: एक सुरक्षित भविष्य—इसे आप कैसे पा सकते हैं, कुरुक्षेत्र से आरमागेडोन तक—और आपकी उत्तरजीविता, छुटकारे की ओर ले जाने वाला परमेश्वरीय सत्य का मार्ग; नेपाली: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये!; बंगला: कुरुक्षेत्र से आरमागेडोन तक—और आपकी उत्तरजीविता, क्या एक परमेश्वर है जो चिन्ता करता है?; हिन्दी: एक सुरक्षित भविष्य—इसे आप कैसे पा सकते हैं।
▪ प्रकाशन जो उपलब्ध नहीं हैं:
अंग्रेज़ी: परादीस का मार्ग कैसे ढूँढें (ट्रैक्ट); यहोवा के गवाह—परमेश्वर के राज्य के उद्घोषक; गुजराती: क्या एक परमेश्वर है जो चिन्ता करता है?, “राज्य का यह सुसमाचार;” तमिल: अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना; मलयालम: क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं?; हिन्दी: हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?, “राज्य का यह सुसमाचार।”