अप्रैल के लिए सेवा सभाएँ
अप्रैल ३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २०३ (४३)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ और हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। “स्मारक के लिए तैयारी कीजिए” पर पुनर्विचार कीजिए।
१५ मि: “हमारे पास जो है उसके लिए कृतज्ञ।” सवाल और जवाब। अगर समय अनुमति दे, अक्तूबर १, १९९१ की प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ १४-१५, अनुच्छेद १५-२० पर आधारित अतिरिक्त टिप्पणियाँ कीजिए।
२० मि: “प्रहरीदुर्ग और अवेक!—हमारे अति-महत्त्वपूर्ण समय के लिए पत्रिकाएँ!” श्रोताओं के साथ चर्चा कीजिए। पत्रिकाओं के लिए क़दरदानी व्यक्त करनेवाने अनुभव बताइए। (g९१ ७/२२ पृ. ९) दो प्रकाशकों से यह दिखाने के लिए कहिए कि दिए गए सुझावों का इस्तेमाल करते हुए एक प्रस्तुति कैसे तैयार करें और फिर एक दूसरे को अपनी प्रस्तुति पेश करते हुए उनसे प्रदर्शन करवाइए।
गीत २१९ (५०) और समाप्ति प्रार्थना।
अप्रैल १० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २१२ (११०)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट और अंशदान स्वीकृतियाँ। बक्स “यहोवा के साक्षी” की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए। दिलचस्पी रखनेवालों को स्मारक में उपस्थित होने के लिए मदद देने की ज़रूरत के बारे में सभी को याद दिलाइए। सभी से इस सप्ताहांत क्षेत्र सेवा में हिस्सा लेने के लिए ख़ास प्रयास करने का आग्रह कीजिए।
१५ मि: “हमारी राज्य एकता को बनाए रखना।” श्रोताओं के साथ चर्चा कीजिए।
२० मि: “प्रभु के काम में अत्यधिक रूप से व्यस्त रहना।” सेवा ओवरसियर द्वारा सवाल-और-जवाब द्वारा पूरा किया जाएगा। ख़ास राज्य समाचार के घर-घर वितरण के लिए विस्तृत प्रबंधों की चर्चा कीजिए। स्थानीय कलीसिया के नियुक्त क्षेत्र को, अगर पूरा नहीं तो, जितना सम्भव हो सके उतना पूरा करने के लिए योजनाओं की चर्चा कीजिए। समझाइए कि पहली बार सेवा में भाग लेनेवाले नए लोगों की मदद करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। (मार्च १९९५ की हमारी राज्य सेवकाई, पृष्ठ १ देखिए।)
गीत १५० (८३) और समाप्ति प्रार्थना।
अप्रैल १७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २१४ (८२)
१३ मि: स्थानीय घोषणाएँ। स्मारक अनुपालन की प्रोत्साहक विशेषताओं को बताइए, और ऐसे तरीक़ों पर पुनर्विचार कीजिए जिनसे उपस्थित हुए नए लोगों को अतिरिक्त मदद दी जा सकती है। सभी लोगों से अप्रैल २३ के ख़ास भाषण के लिए उपस्थित होने और साथ ही दिलचस्पी रखनेवाले नए लोगों को फिर से आने में सहायता देने के लिए आग्रह कीजिए। राज्य समाचार वितरण के लिए क्षेत्र सेवा प्रबंधों पर पुनर्विचार कीजिए।
१५ मि: “क्या आप एक ज़रूरत देखते हैं?” सवाल और जवाब। संक्षिप्त में उन सामयिक लक्ष्यों के बारे में बताइए जिन्हें प्राचीन अपने रखवाली कार्य में प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। समझाइए कि हरेक व्यक्ति मदद देने के लिए क्या कर सकता है।
१७ मि: “सिखाने योग्य लोगों को ढूँढिए।” पुनःभेंट करने के महत्त्व पर चर्चा कीजिए। बाइबल के प्रयोग को प्रोत्साहित कीजिए। संक्षिप्त में एक या दो प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित करवाइए।
गीत १९७ (५७) और समाप्ति प्रार्थना।
अप्रैल २४ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १६७ (४२)
१५ मि: स्थानीय घोषणाएँ। ईश्वरशासित समाचार। क्षेत्र में राज्य समाचार के वितरण की प्रगति पर पुनर्विचार कीजिए। राज्य समाचार को पेश करते समय हुए अनुभवों को बताने के लिए प्रकाशकों को आमंत्रित कीजिए। पत्रिका प्रस्तुतियों के सुझाव दीजिए जो स्थानीय क्षेत्र के लिए उचित होंगी। जैसे-जैसे दिन अधिक लम्बा होता जाता है, संध्या गवाही कार्य में हिस्सा लेने के लिए कलीसिया के प्रबंधों की घोषणा कीजिए।
१२ मि: स्थानीय ज़रूरतें, या जनवरी १५, १९९५ की प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ २१-३ पर आधारित एक भाषण दीजिए जिसका विषय होगा, दूसरों के लिए प्रोत्साहक बनिए।
१८ मि: अपने पारिवारिक अध्ययन को नियमित रूप से संचालित कीजिए। पति और पत्नी अपने बच्चों में आध्यात्मिक प्रगति के अभाव के बारे में चिन्ता व्यक्त करते हैं। पति स्वीकारता है कि वह पारिवारिक अध्ययन संचालित करने के मामले में लापरवाह रहा है; कभी-कभी पारिवारिक उपदेश के बग़ैर कई सप्ताह गुज़र जाते हैं। वे स्कूल गाइडबुक, पृष्ठ ३७-८, अनुच्छेद १२-१४ में प्रदान की गयी सलाह और निर्देशन पर पुनर्विचार करते हैं। वे दोनों राज़ी होते हैं कि प्रत्येक सप्ताह पारिवारिक अध्ययन को प्राथमिकता दी जाएगी, और अन्य गतिविधियों को दख़ल देने नहीं दिया जाएगा।
गीत १४२ (९३) और समाप्ति प्रार्थना।