वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/95 पेज 2
  • अक्‍तूबर के लिए सेवा सभाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • अक्‍तूबर के लिए सेवा सभाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1995
  • उपशीर्षक
  • अक्‍तूबर २ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अक्‍तूबर ९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अक्‍तूबर १६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अक्‍तूबर २३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अक्‍तूबर ३० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—1995
km 10/95 पेज 2

अक्‍तूबर के लिए सेवा सभाएँ

अक्‍तूबर २ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १४९ (६९)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। सभी को “१९९६ के लिए ईश्‍वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका” की अपनी प्रति रखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए जो हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक में सम्मिलित है। १९९६ के दौरान इसे इस्तेमाल करने के लिए एक सुलभ जगह पर रखा जाना चाहिए।

१५ मि: “हमेशा यहोवा की स्तुति कीजिए।” सवाल और जवाब। सूचित और उद्धृत शास्त्रवचनों के अनुप्रयोग पर ज़ोर दीजिए।

२० मि: “हर मौक़े पर अभिदान पेश कीजिए।” मुख्य मुद्दों की चर्चा कीजिए, और फिर नवीनतम अंकों के लेखों पर पुनर्विचार कीजिए जो अभिदान पेश करते वक़्त इस्तेमाल किए जा सकते हैं। दो या तीन प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करवाइए। जब अभिदान इनकार किया जाता है तब पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को पेश करने का निश्‍चय कीजिए।

गीत १५३ (४४) और समाप्ति प्रार्थना।

अक्‍तूबर ९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १३१ (५५)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।

१५ मि: स्थानीय ज़रूरतें। या जुलाई १५, १९९५, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ २५-७ के “बहिष्करण—एक प्रेममय प्रबन्ध?” पर आधारित एक प्राचीन द्वारा भाषण।

२० मि: “क्या हम विकर्षणों से दूर—जाग रहे हैं?” सवाल और जवाब। जैसे समय अनुमति देता है, अगस्त १, १९९२, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ १९-२१ पर आधारित अतिरिक्‍त टिप्पणियाँ कीजिए।

गीत १२८ (८९) और समाप्ति प्रार्थना।

अक्‍तूबर १६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १२० (२६)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। सभी जातियों के लिए सुसमाचार पुस्तिका की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए, जो ५९ भाषाओं में एक प्रस्तुति प्रदान करती है। इस पुस्तिका को तब प्रयोग करने का प्रोत्साहन दीजिए जब ऐसे व्यक्‍ति से मुलाक़ात होती है जो एक ऐसी भाषा बोलता है जिसे हम नहीं जानते।

१५ मि: “भारत में सेवकाई-कार्य प्रशिक्षण स्कूल की पहली क्लास।” सचिव द्वारा भाषण। आध्यात्मिक लाभों पर ज़ोर दीजिए और अगले सर्किट सम्मेलन में ऐसे भाइयों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए जो योग्य होते हैं।

२० मि: “उद्देश्‍य के साथ पुनःभेंट।” पुनःभेंट करने के हमारे लक्ष्यों की चर्चा कीजिए। योग्य प्रकाशकों द्वारा दो भिन्‍न प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करवाने का प्रबन्ध कीजिए। यदि प्रारंभिक भेंट पर अभिदान इनकार किया गया था तो दिखाइए कि पुनःभेंट पर इसे कैसे पेश करें।

गीत १३० (५८) और समाप्ति प्रार्थना।

अक्‍तूबर २३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १०० (५९)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ।

१५ मि: “हमें कलीसिया की ज़रूरत है।” सवाल और जवाब।

२० मि: संगठन की ओर दिलचस्पी निर्दिष्ट कीजिए। सेवा ओवरसियर दो या तीन प्रकाशकों के साथ यहोवा के गवाह—विश्‍व भर में संयुक्‍त रूप से परमेश्‍वर की इच्छा पूरी करते हैं ब्रोशर का इस्तेमाल करते हुए चर्चा संचालित करता है। समझाइए कि दिलचस्पी दिखानेवालों को यह अवगत कराना क्यों लाभदायक है कि संगठन कैसे कार्य करता है, विभिन्‍न गतिविधियाँ कैसे सुव्यवस्थित की जाती हैं, और वे कैसे सम्मिलित हो सकते हैं। पृष्ठ १४ और १५ पर दिए गए “प्रेम और अच्छे कामों को प्रेरित करने के लिए सभाएँ” के मुद्दों पर पुनर्विचार कीजिए। संक्षिप्त रूप से समूह प्रदर्शित करता है कि कैसे यह विषय पुनःभेंट या बाइबल अध्ययन पर एक चर्चा में एक दिलचस्पी दिखानेवाले व्यक्‍ति को उपस्थित होने की ज़रूरत की क़दर करने में मदद करने के लिए सम्मिलित किया जा सकता है।

गीत १२६ (१०) और समाप्ति प्रार्थना।

अक्‍तूबर ३० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १५९ (६७)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। दिसम्बर में सांसारिक उत्सवों के होने की वजह से सभी को सहायक पायनियर के तौर पर नाम लिखवाने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

१५ मि: क्या आपने संपर्क-भेंट करने की कोशिश की है? एक भाषण। कुछ प्रकाशक इस तरीक़े से नए बाइबल अध्ययन शुरू करने में समर्थ हुए हैं: एक दिलचस्पी दिखानेवाले व्यक्‍ति के साथ कुछ समय तक अध्ययन करने के बाद, वे उस व्यक्‍ति से पूछते हैं यदि वो अपने दोस्तों, रिश्‍तेदारों, या परिचितों में से किसी ऐसे व्यक्‍ति को जानते हैं जो बाइबल अध्ययन में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। अकसर कई नाम दिए जाते हैं। पूछिए कि क्या आप इन व्यक्‍तियों से भेंट करते वक़्त उनका नाम ले सकते हैं। भेंट करते वक़्त, आप कह सकते हैं कि “फलाने व्यक्‍ति ने बाइबल का अध्ययन करने का इतना आनन्द उठाया है कि उन्होंने सोचा कि आप भी हमारे मुफ़्त बाइबल अध्ययन कार्यक्रम से लाभ उठाना चाहेंगे।” इससे पुनःभेंट की एक उपयोगी सूची मिल सकती है जो फलदायक बाइबल अध्ययनों में विकसित हो सकती है। प्रकाशकों के एक या दो अनुभव शामिल कीजिए जिन्होंने इस तरीक़े से दिलचस्पी दिखानेवाले लोगों को पाया है या नए अध्ययन शुरू किए हैं।

२० मि: नवम्बर के दौरान बाइबल—परमेश्‍वर का वचन या मनुष्य का वचन? (अंग्रेज़ी) पुस्तक के साथ नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी) को पेश करना। रीज़निंग (अंग्रेज़ी) पुस्तक, पृष्ठ २७६-८० में नया संसार अनुवाद की विशेषताओं का पुनर्विचार कीजिए। “परिभाषा” पढ़िए और समझाइए कि यह क्यों प्रकाशित की गयी थी। नया संसार अनुवाद को पेश करने के बारे में सकारात्मक रहने के लिए, लेकिन साथ ही अपनी भाषा में उपलब्ध पुरानी १९२-पृष्ठ वाली पुस्तकें, या हमारी राज्य सेवकाई में इस महीने के लिए सुझाई गयी अन्य भेंटों में से एक को भी साथ ले जाने के लिए सभी को प्रोत्साहित कीजिए। एक योग्य प्रकाशक द्वारा बाइबल—परमेश्‍वर का वचन या मनुष्य का वचन? पुस्तक के पृष्ठ १८४ पर १४ अध्याय की प्रस्तावनात्मक टिप्पणियों का इस्तेमाल करते हुए एक संक्षिप्त प्रस्तुति को प्रदर्शित करवाइए। दूसरे प्रदर्शन में स्थानीय रूप से इस्तेमाल की जा रही वैकल्पिक भेंट की प्रस्तुति प्रदर्शित की जानी चाहिए। इस सप्ताह को सेवा में इस्तेमाल करने के लिए सभी को प्रतियाँ लेने की याद दिलाइए।

गीत १३८ (७१) और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें