वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 11/95 पेज 2
  • नवम्बर के लिए सेवा सभाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • नवम्बर के लिए सेवा सभाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1995
  • उपशीर्षक
  • नवम्बर ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • नवम्बर १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • नवम्बर २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • नवम्बर २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—1995
km 11/95 पेज 2

नवम्बर के लिए सेवा सभाएँ

नवम्बर ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ६ (४)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ।

१५ मि: “सभी शास्त्र सिखाने के लिए लाभदायक है।” नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी) की विशेषताओं की चर्चा कीजिए, यह दिखाते हुए कि क्यों यह दूसरों से श्रेष्ठ है। क्योंकि यह आधुनिक भाषा में अनुवादित है, इसके लाभों को समझाइए। (पुस्तक “सभी शास्त्र” [अंग्रेज़ी], पृष्ठ ३२८, अनुच्छेद ४-६ देखिए।) दो प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित करवाइए, एक प्रस्तुति में नया संसार अनुवाद पेश किया जाता है और दूसरी में ख़ास दर पर स्थानीय तौर पर उपलब्ध दो १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तकों को पेश किया जाता है।

२० मि: “बेथेल सेवा—अधिक स्वयंसेवकों की ज़रूरत है।” भाषण। अनुच्छेद १४-१८ पर चर्चा करते समय, एक प्रदर्शन का प्रबन्ध कीजिए जिसमें एक पिता अपने किशोर बेटे के साथ बेथेल सेवा के लक्ष्य के बारे में और पेश किए गए सुझावों के सामंजस्य में बेथेल के लिए तैयारी करने में बेटा जो कर सकता है, उस पर बात कर रहा है। अगर कलीसिया में बेथेल परिवार के भूतपूर्व या वर्तमान सदस्य हैं, तो पिता अपने बेटे के साथ इस चर्चा में इनमें से एक या दो भाइयों को शामिल कर सकता है। अनुच्छेद १९-२३ की चर्चा सवाल और जवाब द्वारा की जानी चाहिए।

गीत २ (११३) और समाप्ति प्रार्थना।

नवम्बर १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ३३ (१३)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट। सप्ताहांत में क्षेत्र सेवा गतिविधि के लिए प्रबन्धों पर पुनर्विचार कीजिए।

१५ मि: “नियमित सभा उपस्थिति—हमारे दृढ़ खड़े रहने के लिए आवश्‍यक।” भाषण और श्रोताओं के साथ चर्चा।

२० मि: “तुम्हारा चाल-चलन सुसमाचार के योग्य हो।” सवाल और जवाब। जून १५, १९८९ प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १६-१७, अनुच्छेद ५-९ पर आधारित अतिरिक्‍त टिप्पणियाँ कीजिए।

गीत २३ (१९) और समाप्ति प्रार्थना।

नवम्बर २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ६४ (३५)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ।

१५ मि: स्थानीय ज़रूरतें। (या एक भाषण “क्या आप व्यक्‍तिगत अध्ययन का आनन्द उठाते हैं?” दीजिए जो जून १५, १९९४, प्रहरीदुर्ग [अंग्रेज़ी], पृष्ठ ८-११ पर आधारित है।)

२० मि: “बाइबल के महत्त्व को समझने में दूसरों की मदद कीजिए।” प्राचीन दो या तीन प्रकाशकों के साथ चर्चा करता है कि क्यों हमें बाइबल अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य से पुनःभेंट करनी चाहिए। जैसे एक अभ्यास सत्र में होता है, पुनःभेंट के लिए सुझाई गयी प्रस्तुतियों पर पुनर्विचार कीजिए और फिर उन्हें प्रदर्शित कीजिए।

गीत ८ (८८) और समाप्ति प्रार्थना।

नवम्बर २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ९६ (३०)

५ मि: स्थानीय घोषणाएँ।

१५ मि: “अपना मन स्वर्गीय वस्तुओं पर लगाए रखिए।” सवाल और जवाब।

१० मि: “सही शब्द ग़लत शिक्षाओं को पलट देते हैं।” भाषण। भाइयों को संस्था के प्रकाशनों में इस्तेमाल की गयी ईश्‍वरशासित पारिभाषिक-शब्दावली को सीखने के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

१५ मि: दिसम्बर के दौरान वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक पेश करना। पुस्तक के आकर्षक पहलुओं पर पुनर्विचार कीजिए—अध्याय के प्रभावशाली शीर्षक और दिलचस्प चित्र, साथ ही व्याख्याओं की सरलता, छोटा आकार, और सवालों का कुशल इस्तेमाल। बातचीत के कुछ ऐसे मुद्दों को बताइए जो शायद स्थानीय क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करें। सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक की और वैकल्पिक भेंट, सर्वदा जीवित रहना की एक प्रस्तुति का प्रदर्शन कीजिए। सर्वदा जीवित रहना पुस्तक बाइबल अध्ययन संचालित करने के लिए बनायी गयी है, और बाइबल अध्ययन आरम्भ करने के उद्देश्‍य से सभी वितरणों पर पुनःभेंट करने के लिए एक ख़ास प्रयास किया जाना चाहिए। सभी को दिसम्बर के दौरान क्षेत्र में इन पुस्तकों का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

गीत ७८ (११२) और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें