घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट अप्रैल और मई: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! (अंग्रेज़ी) के अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। यदि अभिदान से इनकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए प्रति के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। जहाँ उपयुक्त हो वहाँ पारिवारिक जीवन (अंग्रेज़ी) पुस्तक पेश की जा सकती है।
अभिदान प्राप्त करते वक़्त, कृपया याद रखिए कि उर्दू और पंजाबी को छोड़, जिनमें यह मासिक है, अर्धमासिक प्रहरीदुर्ग अब सभी भारतीय भाषाओं और नेपाली में उपलब्ध है।
सजग होइए! तमिल और मलयालम में अर्धमासिक है लेकिन कन्नड़, गुजराती, और तेलगू में मासिक है। सजग होइए! के लिए एकल अभिदान नेपाली, बंगला, मराठी, या हिन्दी में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इन चार भाषाओं में त्रैमासिक वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं को उपलब्ध हैं। जून: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक, १५ रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है) पेश की जा सकती है। जहाँ उपयुक्त हो वहाँ पारिवारिक जीवन पुस्तक पेश की जा सकती है, इनमें से किसी पुस्तक के साथ भी पेश की जा सकती है। जुलाई और अगस्त: निम्नलिखित किसी भी ३२-पृष्ठवाले ब्रोशर को ५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये!, क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है, जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” वह परमेश्वरीय नाम जो सर्वदा तक बना रहेगा, वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?
नोट: हम सभी कलीसियाओं को सर्वदा जीवत रहना और पारिवारिक जीवन पुस्तकों का अच्छा प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पूरे साल के दौरान हर समय अपने साथ इन पुस्तकों की प्रतियाँ रखने और हर उपयुक्त मौक़े पर इन्हें पेश करने के लिए प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। जिन कलीसियाओं ने ऊपर बतायी गयी अभियान वस्तुओं का निवेदन अब तक नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ार्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।
▪ जहाँ व्यावहारिक हो, वहाँ जैसे-जैसे दिन बड़ा होता जाता है, प्राचीनों को संध्या गवाही में ज़्यादा समय बिताने के लिए कलीसिया के वास्ते प्रबन्ध करने चाहिए।
▪ पायनियर सेवा पहचान कार्डों को बदलने की प्रक्रिया में एक छोटा-सा समंजन किया जा रहा है। अब से, ऐसे नियमित पायनियरों के लिए, जो स्थानांतरण करते हैं, अपना नाम बदलते हैं, अपना कार्ड खो देते हैं, या नियुक्ति में परिवर्तन का निवेदन करते हैं, उन्हें संस्था द्वारा मासिक स्टेटमेन्ट के साथ प्रतिस्थापन कार्ड दिया जाएगा। नियमित पायनियरों के बारे में आवश्यक जानकारी से सम्बन्धित किसी परिवर्तन को संस्था को तुरन्त भेजा जाना चाहिए ताकि हमारी फ़ाइलों को सही-सही और दिनाप्त रखा जा सके। नियमित पायनियरों के नाम में परिवर्तनों को भी सामान्य तरीक़े से संभाला जाएगा, सचिव उस महीने के लिए कलीसिया रिपोर्ट (S-1) के पीछे उपयुक्त जानकारी को लिखेगा। जब एक नियमित पायनियर किसी दूसरी कलीसिया को स्थानांतरित होता है, तो जिस कलीसिया में पायनियर स्थानांतरित हुआ है, उसके सचिव को अगले S-1 पर संस्था को सूचित करना चाहिए, न कि उस कलीसिया के सचिव को जिससे नियमित पायनियर स्थानांतरित हुआ है। साथ ही, जब एक नियमित पायनियर अपनी सेवा रोकता है, या पायनियर वर्ग से हटाया जाता है, तब S-206 फ़ार्म की एक प्रति भरकर बिना देर किए संस्था को भेजी जानी चाहिए।
▪ फरवरी स्टेटमेन्टों के साथ हर कलीसिया को वार्षिक वस्तुओं के लिए दो ख़ास निवेदन फ़ार्म भेजे गए थे। कृपया फ़ार्म पर दी गयी प्रत्येक वस्तुओं के साथ कलीसिया के व्यक्तियों से प्राप्त विशिष्ट ऑर्डरों की सूची को मेल करके देखें और फ़ार्मों को पूरी तरह से भरें। अप्रैल १, १९९६ को संस्था को एक प्रति भेजें और दूसरी प्रति को अपनी फ़ाइलों के लिए रखें।
▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:
हमें यह बताने में ख़ुशी होती है कि मई १९९६ से, हमारी राज्य सेवकाई पंजाबी में उपलब्ध होगी। कलीसियाएँ हमें अपनी आवश्यकता भेजना तुरन्त शुरू कर सकती हैं।
किस तरह बाइबल चर्चाओं को आरंभ करें और जारी रखें (रीज़निंग पुस्तक के पृष्ठ ९-२४) —पंजाबी
जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है —पंजाबी
वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा —पंजाबी
▪ पुनःउपलब्ध प्रकाशन:
बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक —मीज़ो (लुशाई)
“राज्य का यह सुसमाचार” —उर्दू