अगस्त के लिए सेवा सभाएँ
अगस्त ४ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १६
७ मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। देश और अपनी कलीसिया की अप्रैल की क्षेत्र सेवा रिपोर्ट पर टिप्पणी कीजिए।
१३ मि:“सभाएँ भले कामों के लिए उकसाती हैं।” सवाल और जवाब। सभाओं से पहले और बाद में प्रोत्साहक बातचीत के फ़ायदे बताइए।—स्कूल गाइडबुक, पृष्ठ ८२, अनुच्छेद १७-१८ देखिए।
२५ मि:“बढ़ोतरी के लिए यहोवा पर भरोसा रखिए।” भाषण और प्रदर्शन। जहाँ ब्रोशर दिए गए हैं वहाँ पुनःभेंट करने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए। अध्ययन कैसे शुरू करें यह दिखाने के लिए अच्छी तरह से तैयार किए गए दो प्रदर्शन करवाइए। मार्च १९९७ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र के अनुच्छेद ७-११ में दिए गए सुझावों को शामिल कीजिए।
गीत ७८ और समाप्ति प्रार्थना।
अगस्त ११ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत २०
५ मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
१५ मि:“वृद्ध जन बिना रुके प्रचार करते हैं।” सवाल और जवाब। जुलाई १, १९८८ की प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १३ से उस बूढ़ी दादी माँ का अनुभव शामिल कीजिए जिसने सहयोगी पायनियर कार्य किया।
२५ मि:“राज्यगृह निर्माण-कार्य की ज़रूरत के साथ तालमेल बनाए रखना।” सवाल और जवाब।
गीत ७१ और समाप्ति प्रार्थना।
अगस्त १८ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १४
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ।
१० मि:स्थानीय ज़रूरतें।
२५ मि:ब्रोशर जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), का इस्तेमाल करते हुए पुनःभेंट कीजिए। दिखाइए कि कैसे एक सवाल उठाना है और जवाब के लिए ब्रोशर में देखना है। उदाहरण के लिए, ब्रोशर निम्नलिखित सवालों के जवाब देता है: क्या मृतकों के लिए कोई आशा है? (पृष्ठ ५-६) क्या शोक करना ग़लत है? (पृष्ठ ८-९) एक व्यक्ति दुःख का सामना कैसे कर सकता है? (पृष्ठ १८) अन्य लोग कैसे सहायता कर सकते हैं? (पृष्ठ २०-३) मृत्यु को समझने में बच्चों की कैसे मदद की जा सकती है? (पृष्ठ २५) बाइबल क्या सांत्वना देती है? (पृष्ठ २७) फिर, दो योग्य प्रकाशकों के साथ चर्चा कीजिए कि उन्होंने मृत्यु के बारे में सामान्य रूप से पूछे जानेवाले सवालों का जवाब देने के लिए, पुनःभेंटों पर इस ब्रोशर का कैसे इस्तेमाल किया है। प्रदर्शित कीजिए कि पुनःभेंट करते वक़्त इस ब्रोशर का कैसे इस्तेमाल करें।
गीत ९४ और समाप्ति प्रार्थना।
अगस्त २५ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत २३
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। सभी को अपनी क्षेत्र सेवकाई रिपोर्ट डालने की याद दिलाइए। अगले सप्ताह के लिए सेवा प्रबंधों की घोषणा कीजिए।
१५ मि:“स्कूल का पूरा लाभ उठाइए।” पिता बच्चों के साथ इस लेख पर चर्चा करता है, जिसमें दिसंबर २२, १९९५, सजग होइए! (अंग्रेज़ी), पृष्ठ ७-११ में दिए सहायक मुद्दे भी शामिल करता है।
२० मि:उद्देश्य के साथ प्रचार कीजिए। एक प्राचीन और एक या दो सहायक सेवक पुस्तक हमारी सेवकाई (अंग्रेज़ी), पृष्ठ ८-१२ पर पुनर्विचार करते हैं। उन बाध्यकारी कारणों पर ध्यान केंद्रित कीजिए कि क्यों हमें अपनी सेवकाई के प्रति एक सकारात्मक, उन्नतिशील मनोवृत्ति रखना और संगठन को हमेशा नज़दीकी सहयोग देना चाहिए।
गीत १०० और समाप्ति प्रार्थना।