घोषणाएँ
◼ मई के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! का सब्स्क्रिप्शन। दिलचस्पी दिखानेवालों के लिए माँग ब्रोशर हमेशा साथ रखिए और उनके साथ बाइबल स्टडी शुरू करने की कोशिश कीजिए। जून: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है। जुलाई और अगस्त: ३२ पेजवाले इन ब्रोशरों में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए!, क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), जीवन का उद्देश्य क्या है—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, मरने पर हमारा क्या होता है? (अंग्रेज़ी), और वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा। नीचे बताए गए ब्रोशरों को जहाँ देना ठीक लगे वहाँ दे सकते हैं: क्या कभी युद्ध बिना एक संसार होगा? (अंग्रेज़ी), मरे हुओं की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या क्या वे आपको हानि पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्त्व में हैं? (अंग्रेज़ी) सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?