घोषणाएँ
◼ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए ताकि बाइबल में उसकी दिलचस्पी को और बढ़ाया जा सके। नवंबर: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर यह किताब घर-मालिक की भाषा में उपलब्ध नहीं है, तो किताब सर्वश्रेष्ठ मनुष्य या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। या अगर कलीसिया में इन किताबों का स्टॉक हो तो ये भी दी जा सकती हैं: बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक और आप पृथ्वी परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं। जनवरी: 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या जिसका रंग उतर गया है। या फिर सन् 1991 से पहले की छपी कोई भी किताब पेश की जा सकती है। जिन कलीसियाओं के पास ऐसी कोई भी पुरानी किताब नहीं है, वे ज्ञान किताब या जागते रहो! ब्रोशर पेश कर सकती हैं।
◼ दिसंबर का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।
◼ हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक का इंसर्ट है, “सन् 2007 के लिए परमेश्वर की सेवा स्कूल का कार्यक्रम।” अगले पूरे साल के दौरान इस इंसर्ट को इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए इसे सँभालकर रखिए।
◼ बगैर खून इलाज—चिकित्सा क्षेत्र चुनौती स्वीकार करता है (अँग्रेज़ी) इस वीडियो पर जनवरी की एक सेवा सभा में चर्चा की जाएगी। अगर इस सी.डी. की कॉपियों की ज़रूरत हो तो कलीसिया के ज़रिए जल्द-से-जल्द इनकी गुज़ारिश की जानी चाहिए।
◼ सन् 2007 में स्मारक के मौसम का खास जन भाषण रविवार, अप्रैल 15 को दिया जाएगा। भाषण का विषय बाद में बताया जाएगा। जिन कलीसियाओं में उस दिन सर्किट अध्यक्ष का दौरा या कोई सम्मेलन होगा, वहाँ खास भाषण उसके बादवाले हफ्ते में दिया जाएगा। किसी भी कलीसिया में यह भाषण रविवार, अप्रैल 15,2007 से पहले नहीं दिया जाना चाहिए।