वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/08 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2008
हमारी राज-सेवा—2008
km 10/08 पेज 7

घोषणाएँ

◼ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से उसे ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। नवंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? बाइबल अध्ययन शुरू करने की पूरी कोशिश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। अगर कोई कहता है कि उसके बच्चे हैं, तो उसे बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए। जनवरी: बाइबल असल में क्या सिखाती है? अगर घर-मालिक के पास यह किताब पहले से है, तो उसे 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है, जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या बदरंग हो गयी है। या फिर सन्‌ 1992 से पहले की छपी कोई भी किताब पेश की जा सकती है।

◼ नवंबर का महीना, सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।

◼ प्रमुख अध्यक्ष और परमेश्‍वर की सेवा स्कूल अध्यक्ष कृपया ध्यान दीजिए: कलीसिया की सभाओं में होनेवाला फेरबदल 29 दिसंबर, 2008 के हफ्ते से लागू किया जाएगा। इस वजह से दिसंबर 2008 की हमारी राज्य सेवकाई में ज़रूरी फेरबदल किया जाएगा। 29 दिसंबर के हफ्ते की परमेश्‍वर की सेवा स्कूल की चर्चा करते वक्‍त, सन्‌ 2009 के लिए परमेश्‍वर की सेवा स्कूल के कार्यक्रम में दी हिदायतें मानिए। उस सभा में भाषण का गुण पेश नहीं किया जाएगा।

◼ बगैर खून इलाज—चिकित्सा क्षेत्र चुनौती स्वीकार करता है (अँग्रेज़ी) वीडियो पर जनवरी की एक सेवा सभा में चर्चा की जाएगी। अगर इस वीडियो की कॉपियों की ज़रूरत हो तो कलीसिया के ज़रिए जल्द-से-जल्द इनकी गुज़ारिश की जानी चाहिए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें