घोषणाएँ
▪ जुलाई और अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: आगे बताए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है जो आपके स्टॉक में हो: क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपका कोई अपना मर जाए, जागते रहो!, जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” मरने पर हमारा क्या होता है? (अँग्रेज़ी), वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है, सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? जहाँ भी मुमकिन हो यह किताब पेश करते वक्त, प्रचारकों को पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश करनी चाहिए। एक छोटे-से प्रदर्शन में दिखाइए कि बाइबल अध्ययन से घर-मालिक को कैसे फायदा मिल सकता है। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जब कोई दिलचस्पी दिखाता है तो क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? ट्रैक्ट पेश कीजिए और उससे चर्चा कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह ट्रैक्ट है, तो प्रचारक को उसके साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश करनी चाहिए।
▪ अगस्त में पाँच शनिवार-रविवार हैं, इसलिए यह महीना सहयोगी पायनियर सेवा के लिए अच्छा होगा।
▪ अमेरिकन साइन लैंग्वेज में उपलब्ध नया डी.वी.डी.
मृत जनों की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या नुकसान पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्त्व में हैं?
▪ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
जागते रहो! —उर्दू