घोषणाएँ
▪ अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: इनमें से 32 पेजवाला उपलब्ध कोई भी ब्रोशर पेश कीजिए: क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जागते रहो!, जब आपका कोई अपना मर जाए, जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, सब लोगों के लिए एक किताब और संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है। सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जब कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो ट्रैक्ट क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर: परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम। इस नए ब्रोशर के साथ नीचे दिया कोई भी ब्रोशर पेश किया जा सकता है: सब लोगों के लिए एक किताब, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है।
▪ कृपया 2011 के रोज़ाना बाइबल वचनों पर ध्यान दीजिए, कैलेंडर और इयरबुक (सिर्फ अँग्रेज़ी) के लिए अपने ऑर्डर लिटरेचर रिक्वेस्ट फॉर्म (S-14) में भरकर 15 अक्टूबर, 2010 से पहले भेज दीजिए।
▪ सितंबर से सर्किट निगरान जो जन भाषण देंगे, उसका विषय है, “व्यर्थ की चीज़ों से अपनी आँखें हटा दो!”